आधुनिक समय में लोगों का खानपान और रहन-सहन काफी ज्यादा बदल चुका है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं. इन समस्याओं में फैटी लिवर की परेशानी शामिल है. फैटी लिवर होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखाई देते हैं, जिसमें मोटापा, पेट में लगातार भारपन महसूस होना शामिल है. पुरुषों और महिलाओं में लगभग फैटी लिवर के लक्षण एक समान ही होते हैं. हालांकि, कुछ लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं. किसी भी व्यक्ति को फैटी लिवर की परेशानी तब होती है, जब लिवर के सेल्स पर जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है. शुरुआत में इस बीमारी के स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ इसके लक्षण सामने आने लगते हैं. ऐसे में स्थिति गंभीर होती चली जाती है.
क्या कहते हैं डॉक्टर?
गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश, डायरेक्टर - गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल का कहना है कि पुरुषों में पेट के आसपास जमा चर्बी, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और काफी ज्यादा खराब का सेवन करना फैटी लिवर का खतरा बढ़ा सकता है. अगर समय रहते इसका पता चल जाए, तो लाइफस्टाइल में बदलाव करते इसकी स्थिति में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है. यहां जानते हैं फैटी लिवर के लक्षण क्या हैं?
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
बिना कारण थकान होना
डॉक्टर प्रकाश कहते हैं कि फैटी लिवर का एक सामान्य लक्षण शरीर में लगातार थकान महसूस होना है. पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी बनी रह सकती है. कई पुरुष इसे काम का स्ट्रेस या फिर बढ़ती उम्र के लक्षण को समझकर इग्नोर कर देते हैं. वहीं, ऐसे लक्षण स्थिति की गंभीरत की ओर इशारा करते हैं.
खाए बिना भी पेट में भारीपन महसूस होना
लिवर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है. फैटी लिवर बढ़ने पर इस हिस्से में भारीपन, दबाव या हल्का दर्द महसूस हो सकता है. कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट भरा-भरा और असहज लग सकता है.
शरीर का वजन तेजी से बढ़ना
डॉ. प्रकाश का कहना है कि अगर पेट की चर्बी काफी ज्या बढ़ रही है, तो समझ जाएं ये कि फैटी लिवर का संकेत है. मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है. अगर बिना किसी खास कारण के वजन लगातार बढ़ रहा है, तो लिवर की जांच करवाना जरूरी हो सकता है.
शरीर में कमजोरी और सुस्ती
डॉक्टर कहते हैं कि कई पुरुषों को दिनभर सुस्ती, कमजोरी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. इसका कारण लिवर का सही तरीके से काम न कर पाना भी हो सकता है.
भूख कम लगना
भूख न लगना फैटी लिवर के गंभीर संकेत हो सकते हैं. इस स्थिति में खाना देखते ही मतली जैसा फील होने लगता है. अगर आपको ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें, ताकि स्थिति की गंभीरता को समझकर समय पर इलाज हो सके.
ये भी पढ़ें - 8 किलो वजन घटा, फिर भी लिवर में चर्बी जस की तस! डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं