विज्ञापन

क्या बाजार में बिक रहे हैं नकली अंडे? ऑनलाइन मंगाए अंडों पर बवाल...अंदर से निकली पीली-पीली रस्सी जैसी चीज

Plastic In Eggs: रोज सुबह नाश्ते की थाली में जो भरोसा परोसा जाता है, अगर उसी पर शक होने लगे तो दिल घबरा जाता है. एक वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हम जो खा रहे हैं, वह कितना महफूज है.

क्या बाजार में बिक रहे हैं नकली अंडे? ऑनलाइन मंगाए अंडों पर बवाल...अंदर से निकली पीली-पीली रस्सी जैसी चीज
उबले अंडे से निकली प्लास्टिक की पीली-पीली रस्सी जैसी चीज, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप, कंपनी ने कहा...

Plastic In Eggoz Eggs:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शालिनी शर्मा नाम की महिला ने दावा किया कि Zepto से मंगाए गए EggOz Everyday ब्रांड के अंडों में उबालने के बाद प्लास्टिक जैसा पदार्थ निकला. वीडियो में वह उबले अंडे को तोड़कर दिखाती हैं, जहां जर्दी की जगह पीले रंग के धागे जैसे रेशे नजर आते हैं. उनका कहना है कि यह मटेरियल दबाने पर भी नहीं टूट रहा था.

ये भी पढ़ें:-कलयुगी मां की रूह कंपा देने वाली हरकत...नीचे वाली मंजिल पर गिरी साड़ी के लिए बच्चे को बालकनी से नीचे लटकाया

क्या है पूरा मामला (What Is the Plastic Egg Claim)

शालिनी के मुताबिक, अगर अंडे किसी और तरीके से पकाए जाते तो शायद उन्हें यह पता भी नहीं चलता. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए खाने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. इस मामले के बाद Egg plastic claim, Zepto egg viral video, नकली अंडे का वीडियो जैसे कीवर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI को टैग कर जांच की मांग की लोगों ने सवाल उठाया कि, अगर यह सच है तो यह सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कंपनी की सफाई (Company Response on Viral Video)

वीडियो के कमेंट सेक्शन में EggOz ब्रांड की ओर से जवाब आया. कंपनी ने कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है और वे मामले की जांच करना चाहते हैं. उन्होंने महिला से संपर्क जानकारी साझा करने का अनुरोध किया, ताकि टीम इस मुद्दे को सुलझा सके. कुछ यूजर्स ने उपभोक्ता अदालत में शिकायत की सलाह दी, तो कुछ ने स्थानीय बाजार से अंडे खरीदने की बात कही.

क्यों जरूरी है सतर्कता (Why Food Safety Matters)

यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि कई लोगों के लिए अंडे रोजाना की डाइट का हिस्सा हैं. मिलावट या नकली प्रोडक्ट की आशंका लोगों के भरोसे को कमजोर करती है. हालांकि, अभी जांच पूरी नहीं हुई है, लेकिन ऐसे मामलों में सतर्क रहना जरूरी है. इस वायरल वीडियो ने ये सीख दी है कि खाने की चीजों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सबसे जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-Indian Railways में देसी जुगाड़, कोच में फिट किया छोटा कूलर, Video हुआ वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com