विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2021

Breakfast Special: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है ये हेल्दी और टेस्टी एग फिंगर्स रेसिपी

Egg Fingers Recipe: अंडे सबसे पौष्टिक फूड में से एक हैं. अंडे को डाइट में आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो हमें यकीन है कि आपने एग से बनी इस रेसिपी को जरूर ट्राई किया होगा.

Breakfast Special: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है ये हेल्दी और टेस्टी एग फिंगर्स रेसिपी
Breakfast Special: रोज-रोज एक ही चीज खाकर बोर हो गए हैं तो आप अपने रेगुलर अंडों में एक नया टेस्ट एड कर सकते हैं.
  • अंडे सबसे पौष्टिक फूड में से एक हैं.
  • एग फिंगर्स एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है.
  • एग फिंगर्स अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरे होती है.

Egg Fingers Recipe:  अंडे सबसे पौष्टिक फूड में से एक हैं. अंडे को डाइट में आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो हमें यकीन है कि आपने टेस्टी एग करी कई बार खाई होगी. और रोज-रोज एक ही चीज खाकर बोर हो गए हैं तो आप अपने रेगुलर अंडों में एक नया टेस्ट एड कर सकते हैं. जो पकाने में भी आसान हो खाने में भी टेस्टी. तो देर किस बात की चलिए आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जो आपके टेस्ट बड को ब्लास्ट कर सकती है. एग फिंगर्स एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है जिसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है. एग फिंगर्स अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरे होती है और बनाने में बेहद कम समय लेती है. आप अपने पसंदीदा डिप के साथ इसे पेयर करके एक परफेक्ट स्नैक के रूप में इसका मजा ले सकते हैं.

अंडे खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eggs)

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों का भंडार है. अंडे का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है. अंडा खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. अंडे में विटामिन बी12, विटामिन डी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अंडे कैलोरी में बहुत कम होते हैं. अंडे कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार कर सकते हैं. ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. 

fakba4a8

अंडे का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है. Photo Credit: iStock

एग फिंगर्स बनाने की रेसिपीः (How To Make Egg Fingers Recipe)

अंडे सबसे पौष्टिक फूड में से एक हैं. एग फिंगर्स एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है जिसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है. इसको बनाने के लिए 3 अंडे, नमक , लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कॉर्नफलोर कोटिंग के लिए, ब्रेड क्रम्ब्स कोटिंग के लिए, दूध कोटिंग के लिए, तेल की आवश्कता होती है. सबसे पहले एक बाउल में अंडे, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद अंडे का स्मूद टेक्सचर बनाने के लिए अच्छी तरह से फेंटें. अब एक एल्यूमीनियम कंटेनर में फेंटे हुए अंडे डालें. अंडे के कंटेनर को उबलते पानी में रखें और 5 मिनट के लिए ढक दें जब तक कि अंडा सख्त न हो जाए. 5 मिनट बाद चाकू से चैक कीजिए और अंडे पूरी तरह सख्त हो गए हैं तो निकाल लीजिए. फिर अंडे को लंबाई में स्ट्रिप्स में या फिंगर कट में काट लें. अब एक-एक करके एग फिंगर्स को कॉर्नफलोर में कोट करें और फिर दूध में डिप करें और फिर ब्रेडक्रंब से कोट कर फ्राई करें. इसे आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ पेयर कर सकते हैं. 

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Burnt Garlic Fried Rice: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं चिकन बंर्ट गार्लिक फ्राइड राइस रेसिपी
Weight Loss Drink: तेजी से वजन कम करने के लिए लेमनग्रास टी का करें सेवन, ये हैं अन्य लाभ
Food To Increase Blood: डाइट में इन चीजों को शामिल कर आयरन की कमी को कर सकते हैं दूर
Hypertension Drinks: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान तो इन ड्रिंक्स का करें सेवन
Tandoori Chaat: घर पर आसानी से बनाएं स्मोकी और स्पाइसी तंदूर चाट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Fingers, Egg Fingers Recipe, Egg Fingers Hindi, Egg Fingers Recipe Hindi, How To Make Egg Fingers, Egg Recipe, Egg Fingers For Breakfast, Egg Fingers For Healthy Snacks, Egg Fingers For Snacks, Egg Benefit, Eggs Health Benefits Hindi, Breakfast Special, Breakfast Special Egg Recipe, Breakfast Special Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com