Diwali Snacks Recipe: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है. पूरे देश में दिपावली को धूम-धाम से मनाया जाता है. दिवाली पर कई तरह के मीठे पकवान बनाएं जाते हैं. हर जगह आपको मिठाई ही मिठाई देखने को मिलेगी. दिवाली पर रिश्तेदार और पड़ोसी एक दूसरे के यहां दिवाली मिलने जाते हैं. जब एक दूसरे के घर आते हैं तो उन्हें स्वादिष्ट नाश्ते और मिठाई के साथ उनका स्वागत किया जाता है. आप भी इस दिवाली अपने घर आए गेस्ट को कुछ स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं तो आप नमकीन में खस्ता मेथी मठरी बना सकते हैं. इसे आसानी से कम समय में घर पर बनाया जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
घर पर कैसे बनाएं खस्ता मेथी मठरी- How To Make Methi Mathri At Home:
सामग्री-
- मेथी
- सूजी
- गेहूं का आटा
- घी
- काली मिर्च पाउडर
- देगी मिर्च पाउडर
- अजवायन
- तिल
- हींग
- कॉर्न फ्लोर
य़े भी पढ़ें- Coconut Milk: कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का कर रहा है मन तो ट्राई करें नारियल दूध से बनी ये डिशेज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

विधि-
- मेथी की मठरी तैयार करने के लिए आप सबसे पहले मेथी को काट कर धो लें, इसे अच्छे से साफ करें.
- अब एक कड़ाही या फिर पैन गर्म करें और उसमें घी डालें. घी गर्म हो जाने पर उसमें मेथी डाल कर रोस्ट करें.
- अब एक परात में आटे और सूजी को छान लें और इसमें घी डाल कर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, तिल, देगी मिर्च पाउडर, भुनी हुई मेथी, नमक और हींग डालें. अब पानी डाल कर इसे सख्त गूंद लें.
- अब कॉर्नफ्लोर को घी के साथ मिलाकर स्लरी बना लें.
- गूंदे हुए आटे में से लोई लें और उसे गोल बेल लें. इस गोलाकार रोटी पर कॉर्नफ्लोर की स्लरी लगाएं और फिर थोड़ा कॉर्नफ्लोर छिड़कें.
- इसे फोल्ड करते हुए चौकोर आकार दें. अब इसे दोबारा बेलें और फिर इसे काट लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म हो जाने पर सभी मठरी उसमें डाल कर तल लें.
- मठरी ठंडी होने पर आप इसे स्टोर करने के लिए डब्बे में डालकर रख दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं