दिवाली बस आने वाली है, अब जब भी मीठा खाने का मन करेगा तो सबसे पहले याद आएगा बेसन. ये एक ऐसी चीज है जो हर घर की रसोई में बहुत आसानी से मिल जाता है. जब भी घर में कुछ मीठा खाने का मन करे या कोई मेहमान आ जाए, तो बेसन से बनी चीजें सबसे पहले याद आती हैं, ये खाने में भी बहुत टेस्टी होती है और इन्हें बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं बेसन से सिर्फ लड्डू ही नहीं, बल्कि 4 मजेदार मिठाइयां और बना सकते हैं.
बेसन की बर्फी:
शादियों में या हलवाई की दुकान पर बेसन की बर्फी जरूर दिखती है, इसे जमाने के लिए चाशनी बनानी पड़ती है. बस आपको भुने हुए बेसन को चाशनी में मिलाकर थाली में फैला देना है. जब ये सेट हो जाती है, तो चौकोर टुकड़ों में काट लेते हैं. खाने में ये मुंह में जाते ही आसानी से घुल जाएगी.
मैसूर पाक:
साउथ इंडिया की ये मिठाई बहुत मशहूर है. मैसूर पाक थोड़ी अलग होती है क्योंकि इसमें घी और चीनी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है. जब ये बनती है तो किनारे से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट होती है.
बेसन के पेड़े:
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप बेसन के पेड़े बना सकते हैं. इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है. भुने बेसन में चीनी मिलाकर हथेलियों से थोड़ा चपटा कर देते हैं और ऊपर से बादाम या पिस्ता लगा देते हैं. दिखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं.
बेसन का हलवा:
सर्दियों में बेसन का हलवा खाने का अपना ही अलग मजा है. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. बेसन को घी में भूनकर उसमें पानी या दूध और चीनी मिलाई जाती है. गरमा-गरम हलवे की खुशबू से ही भूख बढ़ जाती है.
इसे भी पढ़ें: बच्चे भी चट कर जाएंगे ये सब्जी, ढाबा स्टाइल लौकी चना दाल बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं