विज्ञापन

बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के मिनटों में धोएं बर्तन, स्क्रब छूने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत 

बर्तन को अपने हाथों से घिस-घिसकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो परेशान न हों. यहां हम आपको एक ऐसा देसी तरीका बताएंगे, जिसमें बिना मशीन और हाथ के आप घर के सारे बर्तन मिनटों में साफ कर सकते हैं-

बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के मिनटों में धोएं बर्तन, स्क्रब छूने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत 
Dishwash Clean Without hand : बिना हाथ लगाए बर्तन कैसे धोएं?

Bartan Cleaning Hacks : घर में खाली प्लास्टिक की बोतलें अक्सर कूड़े में चली जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बोतलों से एक ऐसा किचन टूल तैयार किया जा सकता है, जो बर्तन धोने के काम को बहुत ही आसान बना सकता है. जी हां, यूट्यूब चैनल पर एक महिला ने एक ऐसा देसी जुगाड़ बताया है, जिसकी मदद से आप बिना स्क्रब और बिना बर्तन धोने वाले लिक्विड की मदद बर्तन को मिनटों में बर्तन को धो सकते हैं. यहां जानते हैं इस देसी जुगाड़ के बारे में-

इस हैक्स को हमने Sara Ka Kitchen नाम के एक यूट्यूब चैनल से ली है-

घर में बेकार पड़ी प्लास्टिक बोतल से तैयार करें ये देसी तरीका

इस ट्रिक के लिए सबसे पहले एक खाली प्लास्टिक की बोतल लें और उसका ऊपरी हिस्सा काट लें. अब एक स्क्रब लें और बोतल के कटे हुए हिस्से को मजबूत गोंद की मदद से स्क्रब पर चिपका दें. कुछ मिनटों तक दबाकर रखने के बाद यह अच्छी तरह सेट हो जाएगा. इसके बाद बोतल के ढक्कन को खोलकर उसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड भर दें और फिर ढक्कन बंद कर दें. अब आपका DIY बर्तन साफ करने वाला टूल तैयार है.

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

जब भी बर्तन धोने हों, इस स्क्रब को सीधे हाथ में पकड़ने की जरूरत नहीं होगी. बोतल को पकड़कर स्क्रब को बर्तन पर रगड़ें. जरूरत पड़ने पर ढक्कन खोलकर थोड़ा-थोड़ा लिक्विड निकलता रहेगा. इससे बार-बार डिशवॉश लिक्विड डालने की झंझट भी खत्म हो जाती है.

इस तरीको को अपनाने से क्या-क्या हो सकता है फायदेय़

  • स्क्रब को सीधे हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • हाथ गंदे होने से बच जाते हैं.
  • डिशवॉश लिक्विड की बर्बादी कम होती है.
  • एक बार भरने पर कई बर्तन साफ किए जा सकते हैं.
  • जिन लोगों को हाथों में एलर्जी, खुजली या अन्य परेशानी हो, उनके लिए यह तरीका उपयोगी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें - कूड़ेदान में अंडे के छिलकों को फेंकने की न करें गलती, काले बर्तन को मिनटों में करेगा साफ, ऐसे करें इस्तेमाल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Kitchen Hacks 2026, Kitchen Hacks And Tri, Dishwash, Dishwash Liquid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com