विज्ञापन

गुड़ी पड़वा 2026 पर बनाएं ये खास महाराष्ट्रीयन फेस्टिव डिशेज, पूरन पोली से लेकर कोथिंबीर वड़ी ब्रुशेट्टा तक

Recipes For Gudi Padwa 2026: महाराष्ट्र का पारंपरिक नववर्ष गुड़ी पड़वा इस साल 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. यह त्योहार नई शुरुआत, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घरों में गुड़ी स्थापित करते हैं, पूजा करते हैं और परिवार के साथ खास पकवान बनाते हैं. अगर आप इस मौके पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये तीन फेस्टिव डिशेज आपके मेन्यू को और भी शानदार बना सकती हैं.

गुड़ी पड़वा 2026 पर बनाएं ये खास महाराष्ट्रीयन फेस्टिव डिशेज, पूरन पोली से लेकर कोथिंबीर वड़ी ब्रुशेट्टा तक
Recipes For Gudi Padwa 2026
AI

Recipes For Gudi Padwa 2026: महाराष्ट्र का पारंपरिक नववर्ष गुड़ी पड़वा इस साल 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. यह त्योहार नई शुरुआत, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घरों में गुड़ी स्थापित करते हैं, पूजा करते हैं और परिवार के साथ खास पकवान बनाते हैं. गुड़ी पड़वा पर पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन व्यंजनों की खास जगह होती है. खासतौर पर पूरन पोली को इस त्योहार की पहचान माना जाता है. इसके अलावा कई शेफ पारंपरिक स्वाद में नए फ्यूजन ट्विस्ट भी जोड़ रहे हैं. अगर आप इस मौके पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये तीन फेस्टिव डिशेज आपके मेन्यू को और भी शानदार बना सकती हैं.

1. कोथिंबीर वड़ी ब्रुशेट्टा (Kothimbir Vadi Bruschetta)

यह एक फ्यूजन डिश है जिसमें पारंपरिक कोथिंबीर वड़ी को ब्रुशेट्टा स्टाइल में परोसा जाता है.

सामग्री:

वड़ी के लिए, 

  • 1 कप बेसन
  • 2 कप बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • पानी (घोल बनाने के लिए)

टॉपिंग के लिए, 

  • 1 फ्रेंच बैगेट या सॉरडो ब्रेड
  • ऑलिव ऑयल
  • ¼ कप भुना मूंगफली पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर (वैकल्पिक)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • सजाने के लिए हरा धनिया

कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले बेसन, हरा धनिया, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसे ग्रीस्ड ट्रे में डालकर लगभग 15–20 मिनट तक स्टीम करें और ठंडा होने के बाद टुकड़ों में काट लें.
  2. अब ब्रेड स्लाइस को ऑलिव ऑयल लगाकर टोस्ट करें. वड़ी के टुकड़ों को हल्का शैलो फ्राई करें. फिर टोस्टेड ब्रेड पर वड़ी रखें और ऊपर से मूंगफली पाउडर और नींबू का रस डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- मैदा नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं फूले-फूले भटूरे, घर पर ऐसे तैयार करें हल्का और टेस्टी वर्जन

2. पटियाला शाही मटन करी (Patiala Shahi Mutton Curry)

सामग्री:

  • 750 ग्राम मटन (हड्डी वाला)
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या घी
  • 2 प्याज (बारीक कटे)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • 2 तेजपत्ता
  • 4 हरी इलायची
  • 1 बड़ी इलायची
  • 4 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ कप फेंटा हुआ दही
  • 10–12 काजू का पेस्ट
  • 2 बड़ा चम्मच क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
  • सजाने के लिए हरा धनिया

कैसे बनाएं:

  1. एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. इसमें साबुत मसाले डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर प्याज सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालें.
  2. मसाले डालकर पकाएं और फिर मटन डालकर तेज आंच पर भूनें. अब दही और काजू पेस्ट मिलाकर धीमी आंच पर मटन नरम होने तक पकाएं. अंत में क्रीम और गरम मसाला डालकर धनिया से सजाएं.

3. पूरन पोली (Puran Poli)

सामग्री:

  • पूरन (भरावन) के लिए
  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • चुटकी भर जायफल पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच सोंठ पाउडर

आटे के लिए,

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप मैदा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • सेंकने के लिए घी

कैसे बनाएं:

  1. चना दाल को कुकर में नरम होने तक पकाएं. पानी निकालकर इसमें गुड़ मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. फिर इसमें इलायची और जायफल डालकर अच्छी तरह मैश करें.
  2. अब आटा और मैदा मिलाकर नरम आटा गूंधें. लोई बनाकर उसमें पूरन भरें और बेल लें. तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें.

गर्म-गर्म पूरन पोली परोसने पर गुड़ी पड़वा का स्वाद और भी खास हो जाता है.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com