Ganesh Chaturthi 2023: भारत त्योहारों से गुलजार है, और गणेश चतुर्थी नजदीक है, जो 19 सितंबर से शुरू हो रही है. यह एक बड़ा त्योहार है जिसे पूरे देश में लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, खासकर महाराष्ट्र में, वहां पर इस उत्सव की एक अलग धूम ही देखने को मिलती है. इस 10 दिन के उत्सव के दौरान, लोग भगवान गणपति को घर लाते हैं, उन पर प्रेम बरसाते हैं और उन्हें भव्यता के साथ विदा करते हैं. मोदक, मोतीचूर के लड्डू, हलवा और बर्फी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन मेज की शोभा बढ़ाते हैं. और इन सभी के साथ आती है पूरन पोली है!
ईमानदारी से कहें तो पूरन पोली बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इसका स्वाद बिगड़ सकता है. लेकिन चिंता न करें, हम इससे निपटने में आपकी मदद करने के लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
पूरन पोली क्या है? (What's Puran Poli?)
पूरन पोली एक स्टफड मीठी रोटी है जो चने की दाल और गुड़ को मिलाकर बनाई जाती है. यह महाराष्ट्र में एक पसंदीदा व्यंजन है, जिसे अक्सर गुड़ी पड़वा, होली और निश्चित रूप से गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है. मराठी में मीठी दाल के मिश्रण को पूरन और रोटी को पोली कहा जाता है. वैसे तो इसे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन आज आपके लिए इसकी क्लासिक रेसिपी लेकर आए हैं!
पूरन पोली बनाने के लिए यहां 6 आसान टिप्स ( 6 Handy Tips to Make Puran Poli)
यह भी पढें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी कब है, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और भोग रेसिपी
1. आटा कैसा गूंथे
पूरन पोली के लिए आटा नरम और लचीला होना चाहिए. आप मैदा या गेहूं को मिलाकर इसका उपयोग कर सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन अद्भुत काम करता है, क्योंकि मैदा इसे लोच देता है.
2. पानी
आटे के मिश्रण में नमक, तेल और हल्दी शामिल की जाती है. लेकिन आटे को गूंथने के पीछे एक ट्रिक है और वो है पानी की. ध्यान रखें कि सारा पानी एक ही बार में न डालें. इसे धीरे-धीरे डालकर आटे को तैयार करें. गूंथने के बाद इसे थोड़ा सा तेल लगाकर गीले कपड़े से ढक दें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
3. फिलिंग तैयार करना
अपनी चना दाल को कम से कम 6 घंटे के लिए भिगो दें और फिर उसे छान लें. इसके बाद, दाल को पानी, हल्दी और घी के साथ प्रेशर कुकर में डालें. तब तक पकाएं जब तक दाल पूरी तरह से पक ना जाए ( लगभग 4 सीटी आने तक). सुनिश्चित करें कि दाल में पानी न तो बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम हो.
4. दाल पकाना
दाल पर कड़ी नजर रखें; इसको ज्यादा नहीं पकाना है. हम चाहते हैं कि यह इतना नरम हो कि इसे अंगूठे से मसला जा सके. ठंडा होने के बाद दाल को गुड़ के साथ मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें.
5. पकाना
स्टोव पर एक पैन रखें, मिश्रण डालें और इसे उबलने दें. आंच को मीडियम रखें और इसे लगातार चलाते रहें. लगभग 8-10 मिनट में सारी नमी उड़ जाएगी और यह हलवे जैसा दिखने लगेगा. इसमें कुछ इलायची पाउडर और कसा हुआ जायफल भी मिला सकते हैं.
6. कैसे बनाएं
अब, उस आटे को लें, उसके गोले बनाएं, उनमें स्वादिष्ट फिलिंग भरें, उन्हें अच्छी तरह से सील करें और बेलन की सहायता से धीरे से बेल लें। - एक पैन में थोड़ा सा देसी घी डालकर गर्म करें और अपनी पूरन पोली को मीडियम आंच पर पकाएं. आपकी पूरन पोली बनकर तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं