Ganesh Visarjan 2023 Wishes: भारत गणेश चतुर्थी के उत्सव में डूबा हुआ है. गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र भगवान गणेश की जयंती का प्रतीक है और 18 सितंबर को भव्य उत्सव के साथ शुरू हुआ था. 10 दिनों तक चलने वाले भगवान गणेश के इस उत्सव के समापन का समय आ गया है. इस साल गणेश विसर्जन 28 सितंबर को होगा. यह वह समय होता है जब भगवान गणेश की मूर्तियों को पवित्र जल में विसर्जित किया जाता है और लोग बप्पा की विदाई करते हैं. भक्तजन अपने परिवार के साथ खुशहाली से इस दिन प्रार्थना करते हैं और अगले साल गणेश चतुर्थी पर फिर से उनके घर आने का अनुरोध करते हैं. गणेश विसर्जन का त्योहार कल है. ऐसे में आप इस खास दिन पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन की बधाई दे सकते हैं. इसके साथ ही आप इस दिन बप्पा के लिए विशेष भोग भी बना सकते हैं और उसे लगाकर बप्पा की विदाई करें. तो आइए जानते हैं गणेश विसर्जन पर बनाया जाने वाला स्पेशल डिश और शुभकामना संदेश.
पूरन पोली रेसिपी ( Puran Poli Recipe)
बप्पा के दस दिनों के इस पर्व पर उनकी पूजा-अर्चना के साथ ही उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है. अब जब बात बप्पा की विदाई की है तो आप इस दिन भला बप्पा के पसंद का भोग उनको कैसे नहीं लगाएंगे. तो आइए जानते हैं बप्पा की पसंदीदा पूरन पोली की आसान सी रेसिपी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में चिक्की बनाते हुए दिखाया गया वीडियो, इंटरनेट पर हुआ वायरल तो सहम गए लोग, बोलें ये भयानक है...!
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री ( Puran Poli Ingredients)
- चना दाल 1 कप
- पानी 3 कप
- शक्कर 1 कप
- जायफल 1 चुटकी
- इलायची पाउडर
- मैदा 1 कटोरी
- देसी घी 2 चम्मच
पूरन पोली बनाने की विधि ( How to Make Puran Poli)
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धुलकर कुकर में डालें और फिर पानी डालकर उबलने के लिए रख दें. 2 सीटी के बाद कुकर को खोलें और चना दाल से पानी को अलग कर के मैश कर दें. अब चना दाल को कुकर में डालें और गरम होने दें. अब उसमें शक्कर डालकर मिलाएं. फिर इसमें जायफल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. थोड़ी देर भूनें जब तक ये सूख ना जाए. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें घी डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर रख लें. आटे को ढ़ककर आधा घंटे के लिए रेस्ट करने दें. इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं उसमें दाल की फिलिंग कर के बेल लें. तवे पर देसी घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंके. आपकी पूरन पोली बनकर तैयार है.
गणेश विसर्जन 2023 मैसेज, कोट्स ( Ganesh Visarjan Messages, Quotes, Wishes, Wallpaper)
गणेश जी हमेशा आपके गुरु और रक्षक के रूप में आपकी रक्षा करें और जीवन से सारे कष्टों को दूर करें.
आपको और आपके परिवार को गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
भगवान गणेश की विदाई पर बप्पा पर प्यार लुटाएं.
दुनिया में प्यार और भाईचारे का संदेश फैलाएं.
भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वो आपके जीवन में सुख समृद्धि लाएं.
हैप्पी गणेश विसर्जन!
गणेश विसर्जन की शुभकामनाएँ.
ईश्वर की कृपा आपके जीवन पर बनी रहे.
बप्पा को जितने प्यार से लाए थे,
उतने प्यार से ही करें उनकी विदाई,
आपके परिवार को गणेश विसर्जन की हार्दिक बधाई.
भगवान गणेश आपको शक्ति दें, दुखों का नाश कर जीवन को खुशहाल बनाएं.
आप सभी को गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
श्री गणेश का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदैव बना रहे!
हैप्पी अनंत चतुर्दशी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं