Arjun Tendulkar: मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने धमाका कर महफिल लूट ली है. सचिन के बेटे अर्जुन ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया. अर्जुन ने मुंबई लीग में ARCS अंधेरी की ओर से खेलते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें एक ओवर मेडन डालते हुए 11 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए धमाका किया और 34 गेंद पर 64 रन नाबाद पारी खेली, अपनी पारी मे अर्जुन ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अर्जुन ने 194.12 के स्टाइक रेट के साथ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. अर्जुन के परफॉर्मेंस के बाद क्रिकेट के फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और अर्जुन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. लोगों का मानना है कि ईमानदारी से मेहनत करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है, जैसा आज अर्जुन को मिला है. कई फैन्स का अब मानना है कि सचिन के बेटे अर्जुन का समय आ गया है.
Arjun Tendulkar is the perfect example of hard work. He will definitely play for India one day.
— Hitman45 (@45Rohit_sharma) June 8, 2026
अर्जुन का धमाका, बने प्लेयर ऑफ द मैच
मुंबई टी-20 लीग के 16वें मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए हैं. ARCS अंधेरी की ओर से खेल रहे अर्जुने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया औऱ 3 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके बाद जब ARCS अंधेरी की बल्लेबाजी आई तो नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 34 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिया. अर्जुन की पारी के दम पर ARCS अंधेरी की टीम 13.5 ओवर में ही मैच को जीत लिया.
Arjun Tendulkar hit such a massive six in today's T20 Mumbai League match that the ball landed in the stands and struck a young child. The child appeared to be in a lot of pain and started crying loudly.😢 pic.twitter.com/yJIyGc3Oit
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
मुंबई T-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी योग्यता को साबित करके सबको करारा जवाब दिया है. बता दें कि आईपीएल 2026 में अर्जुन को केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन अपने उस इकलौते मैच में अर्जुन ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी.
मैं खुद को ऑलराउंडर ही मानता हूं
मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद अर्जुन ने कहा, "ऐसा परफॉर्मेंस करना किसको पंसद नहीं है. टीम के लिए परफॉर्मेंस करना हमेशा अच्छा होता है. मैंने अच्छी जगह गेंद डाली और विकेट मिल गया. मैं बस अच्छी एरिया में गेंद डालने की कोशिश करता हूं, विकेट मिला तो बढ़िया है. मैं रन रोकने के बारे में भी सोचता हूं".
अर्जुन ने मैच के बाद बताया कि "मैं खुद को ऑलराउंडर ही मानता हूं, मैं किसी भी बल्लेबाजी ऑर्डर पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं, टीम मुझे जिस ऑर्डर पर बैटिंग करने बोलेगी मैं करुंगा".
सचिन ने बेटे की तारीफ की थी
लगातार बेंच पर बैठने के बाद अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में खेलने का मौका मिला था. उस मैच में शानदार गेंदबाजी कर अर्जुन ने अपने पिता सचिन को प्रभावित कर दिया था. सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बेटे के लिए भावुक संदेश लिखा था, तेंदुलकर ने लिखा, क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी और आज तुमने इन दोनों को ही बहुत खूबसूरती से संभाला. हमेशा जमीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो."
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you've carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं