विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

1 दिन में कितना नारियल पानी पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज?

Coconut Water Benefits: क्या डायबिटीज के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं? अगर हां तो 1 दिन में कितना पी सकते हैं.

1 दिन में कितना नारियल पानी पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज?
Coconut in Diabetes: डायबिटीज में नारियल पानी पी सकते हैं.

Coconut Water in Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आने के बाद लोगों को ताउम्र अपने खानपान और अपनी लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना पड़ता है. एक बेहतर लाइफस्टाइल और सही खान-पान ही इस समस्या से आपको आराम दिला सकता है. हालांकि डायबिटीज होने के बाद इसको हमेशा के लिए खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन आप इसको कंट्रोल में जरूर रख सकते हैं. 

डायबिटीज में क्या खाएं और क्या ना खाएं इसको लेकर के लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. क्योंकि उनको मीठा खाने की मनाही होती है लेकिन वो नेचुरल शुगर वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं. ऐसे में नारियल पानी को लेकर भी मन में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

ये भी पढ़ें: खाली पेट कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? कब्ज से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याओं की बन सकता है वजह

डायबिटीज में नारियल पानी पी सकते हैं?

नारियल पानी पौष्टिक और मिनरल्स से भरपूर ड्रिंक है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं. नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन सी पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. 

नारियल पानी का सेवन अगर डायबिटीज के मरीज करते हैं तो उनकों कुछ बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए. क्योंकि इसमें थोड़ी चीनी तो होती ही है. इसलिए विशेषज्ञ हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को इसे नहीं पीने की सलाह देते हैं.  इसका मतलब है कि मरीज नारियल पानी पी सकते हैं, लेकिन उन्हें इसका सेवन सीमित करना चाहिए और बहुत ज़्यादा नहीं पीना चाहिए.

एक दिन में कितना नारियल पानी पी सकते हैं?

डायबिटीज के मरीज अगर नारियल पानी पी रहे हैं तो उनको शुद्ध नारियल पानी का ही सेवन करना चाहिए. वो पैक्ड और डिब्बे वाले नारियल पानी का सेवन करने से बचें. साथ ही नारियल का गूदा ना खाएं. 

डायबिटीज के मरीज एक दिन में 250 मिलीलीटर नारिय पानी का सेवन कर सकते हैं. इसको आप दो भाग में बाट लें और इसका सेवन करें.  

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ek Din Me Kitna Nariyal Pani Pi Sakte Hai, Diabetes Me Nariyal Pani Pi Sakte Hai, Diabetes Me Ek Din Me Kitna Nariyal Pani Pi Sakte Hai, Diabetes Me Nariyal Pani Pina Chaiye Ya Nahi, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com