High Blood Sugar: मधुमेह यानि डायबिटीज (Diabetes) की समस्या दुनिया भर में तेजी से अपने पांव पसार रही है. दरअसल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कई लोग इस समस्या के शिकार हो रहे हैं. कुछ लोगों में डायबिटीज जेनेटिक भी हो सकती है. डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ना और घटना दोनों ही हानिकारक माना जाता है. इतना ही नहीं ये दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का भी कारण बन सकता है. इसको कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान जरूरी है. डायबिटीज लोगों के शरीर में पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता या वो इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाते हैं, जिससे खून में ग्लूकोज जमा होने लगता है. तब आप कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) फूड का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में.
इन लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को डाइट में करें शामिल- Best Low Glycemic Index Foods For Diabetes:
1. दाल-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप अपनी डाइट में एक कटोरी दाल को जरूर शामिल करें. दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
Curry Leaves In Monsoon: मानसून में क्यों करें करी पत्ता का सेवन, यहां जानें 6 कारण

2. साबुत अनाज-
साबुत अनाज को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में रेगुलर रोटी की जगह मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस आदि को शामिल कर सकते हैं.
Best Detox Drinks: मानसून में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
3. अंडा-
रोजाना एक अंडा खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. अंडे को प्रोटीन और पोषण से भरपूर माना जाता है.
4. हरी सब्जियां-
ब्रोकली बथुआ जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. इनमें कैलोरी भी लो होती है. इन सब्जियों के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत और बीपी को कंट्रोल में रख सकते हैं.
Murmura Idli: ब्रेकफास्ट के लिए सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी मुरमुरा इडली
मैंगो शाही टुकड़ा रेसिपी | Mango Shahi Tukda Recipe
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं