विज्ञापन

हाथों में दिखें ये 6 संकेत, तो समझ लीजिए बढ़ रहा है ब्लड शुगर, Dr. Saleem Zaidi ने बताया कैसे करें पहचान

ब्लड शुगर बढ़ने पर हाथों में दिखते हैं ये 6 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी.

हाथों में दिखें ये 6 संकेत, तो समझ लीजिए बढ़ रहा है ब्लड शुगर, Dr. Saleem Zaidi ने बताया कैसे करें पहचान
बढ़ी हुई शुगर के संकेत.
NDTV

किसी भी बिमारी से पहले हमारा शरीर पहले से ही संकेत देने लगता है.  खासकर हमारे हाथ. हाल ही में डॉक्टर सलीम जैदी ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आप अपने हाथों को ध्यान से देखेंगे, तो शुगर बढ़ने का पता बहुत पहले ही चल जाएगा. हाथों में दिखने वाले ये 6 संकेत कभी भी हल्के में नहीं लेने चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो संकेत.

ब्लड शुगर बढ़ने से पहले ही हाथ देते हैं ये संकेत-

1. उंगलियों के जॉइंट्स- 

अगर हाथों के नकल्स यानी उंगलियों के जॉइंट्स के ऊपर की त्वचा बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा काली, मोटी, मखमली या खुरदरी महसूस होती है, तो यह Acanthosis Nigricans का संकेत हो सकता है. 

यहां देखें वीडियो-

क्या बताता है यह संकेत?

  • इंसुलिन रेजिस्टेंस का शुरुआती संकेत
  • शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने का इशारा
  • भविष्य में डायबिटीज का बढ़ता जोखिम

2. स्किन टैग्स- 

स्किन पर छोटे-छोटे लटकते हुए मांसल उभार, जिन्हें स्किन टैग्स कहते हैं, भी इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकते हैं.

ये कहां दिख सकते हैं?

  • गर्दन पर
  • पलकों के आसपास
  • बगल में
  • उंगलियों के बीच

3. प्रेयर साइन- 

यह डायबिटीज का एक लेट साइन माना जाता है.

कैसे करें टेस्ट?

दोनों हथेलियों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़ें. अगर हथेलियां और उंगलियां पूरी तरह एक-दूसरे से नहीं चिपक पातीं और बीच में गैप नजर आता है, तो यह प्रेयर साइन हो सकता है.

4. उंगली का लॉक होना- 

अगर सुबह उठने पर कोई उंगली मुड़ी हुई रह जाए, खुलने में परेशानी हो या झटके से खुले, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्या दिक्कतें हो सकती हैं

  • बोतल का ढक्कन खोलने में परेशानी
  • शर्ट के बटन लगाने में दिक्कत
  • चाबी घुमाने में समस्या

5. हाथों में झुनझुनी और सुन्नपन-

हाथों में बार-बार झुनझुनी, सुई चुभने जैसी भावना या सुन्नपन महसूस होना डायबिटिक न्यूरोपैथी का लक्षण हो सकता है.

ध्यान देने वाली बात

आमतौर पर यह समस्या पहले पैरों में शुरू होती है और बाद में हाथों तक पहुंचती है. इसलिए हाथों में यह लक्षण दिखना बीमारी के लंबे समय से मौजूद होने का संकेत हो सकता है.

6. पेनलेस ब्लिस्टर्स-

अगर बिना चोट, जलन या रगड़ के हाथों पर अचानक फफोले दिखाई दें और उनमें दर्द न हो, तो यह Bullosis Diabeticorum हो सकता है.

छोटे पीले दाने-

हाथों, कोहनियों या जांघों पर छोटे पीले, मोती जैसे चमकदार दाने दिखना शरीर में बढ़े हुए Triglycerides का संकेत हो सकता है, जो अनियंत्रित डायबिटीज से जुड़ा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- पानी से भी बन सकती है पेट में गैस, डॉक्टर सरीन ने बताया बार-बार पानी क्यों नहीं पीना चाहिए, पानी पीने का सही तरीका क्या है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Blood Sugar, High Blood Sugar Dangers, High Blood Sugar Signs, Diabetes Early Signs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com