विज्ञापन

Easy Breakfast Ideas: सिर्फ 5 मिनट में होगी तैयार, एक बार खाया तो समोसे भी भूल जाएंगे

कुछ समझ नहीं आ रहा कि सुबह क्या बनाएं? एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 मिनट वाली रेसिपी. स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

Easy Breakfast Ideas: सिर्फ 5 मिनट में होगी तैयार, एक बार खाया तो समोसे भी भूल जाएंगे
आलू से क्या क्या बना सकते हैं?
NDTV

रोजाना सुबह वही पोहा, आलू का पराठा खा-खा कर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो इस नई रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसकी खास बात ये है कि ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार भी हो जाती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी क्या खास है इस रेसिपी में? तो चलिए फिर देर किस बात की है, नोट करते हैं रेसिपी.

देखिए वीडियो...

सामग्री: 

  • 1 मीडियम कच्चा आलू (लच्छे कटे हुए)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी गाजर
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
  • 5-7 करी पत्ते (बारीक कटे हुए)
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 3-4 बड़े चम्मच सूजी
  • ½ कप भीगी हुई चना दाल
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • थोड़ा पानी (पेस्ट बनाने के लिए)
  • तलने के लिए तेल

बनाने का आसान तरीका

  1. एक मीडियम साइज का कच्चा आलू लें, उसके लच्छे काट लें.
  2. अब लच्छों को अच्छे से धो लें और हाथों से सारा पानी निकाल लें.
  3. अब एक बड़े बर्तन में आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और पांच-सात करी पत्ते मिला दें.
  4. अब इसके ऊपर काली मिर्च, अजवाइन, जीरा, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, चाट मसाला और सूजी मिला दें.
  5. इसे और हेल्दी बनाने के लिए भीगी हुई चना दाल को मिक्सी के जार में डाल दीजिए.
  6. अब इसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  7. अब इस पेस्ट को तैयार स्टफिंग में डालें और अच्छे से मिलाएं.
  8. अब इनके बॉल्स बनाकर एक पैन में हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
  9. गरम-गरम अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें

इसे भी पढ़ें: Monsoon Diet: बारिश के मौसम में कौन-सी 7 चीजें खाने से बचना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Minute Recipe, Potato Receipes, Potato Recipe For Kids, Easy Breakfast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com