विज्ञापन

सुबह खाली पेट पानी में उबलाकर पी लें ये हरे पत्ते, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

करी पत्ता सिर्फ तड़के के लिए नहीं, सुबह इसका पानी पीने से मिलते शरीर को ये लाभ.

सुबह खाली पेट पानी में उबलाकर पी लें ये हरे पत्ते, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
करी पत्ता पानी पीने के फायदे.
Copilot

करी पत्ता न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. यह छोटा सा पत्ता आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ए,  कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किसे और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

कैसे करें करी पत्ते का सेवन-

​करी पत्तो को आपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसकी चटनी बना सकते हैं, तड़के में शामिल कर सकते हैं या इसका पानी पी सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी-

एक गिलास पानी लें और उसमें 7 से 8 ताजे करी पत्ते डाल लें.  ​इस पानी को मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें.​जब पानी का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने दें.  ​अब इसे छानकर सुबह खाली पेट घूंट-घूंट करके पिएं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिलाया जा सकता है. 

करी पत्ते का पानी पीने के लाभ-

करी पत्ते के पानी में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं. ​आजकल की गलत खानपान की आदतें और बाहर का तला-भुना खाने से पेट की समस्याएं आम हो गई हैं. इतना ही नहीं करी पत्ते का पानी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.

ये लोग पीने से पहले जरूर रखें ध्यान- 

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं नियमित सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.
अगर किसी को किसी विशेष फूड से एलर्जी है, तो पहले कम मात्रा में सेवन करें.
किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेने के बाद ही इसे रोजाना डाइट में शामिल करें.

ये भी पढ़ें- Desi Foods: तिल और गुड़ से बनी रेवड़ी ठंड में क्यों मानी जाती है खास? जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curry Patte, Curry Patte Chabane Ke Fayde, Curry Patte Ka Pani Pine Ke Fayde, Curry Leaves Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com