विज्ञापन

रोज करी पत्ता का पानी पीने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये बड़े फायदे.

रोज करी पत्ता का पानी पीने से क्या होता है?
करी पत्ते का पानी पीने के फायदे.
NDTV

किचन में मौजूद करी पत्ता खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा पत्ता आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान के अनुसार, अगर आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर दें, तो शरीर को कई हैरान करने वाले फायदे मिल सकते हैं. आइए बहुत ही आसान भाषा में जानते हैं कि इस पानी को पीने से हमारे शरीर पर क्या असर होता है.

करी पत्ते का पानी पीने के फायदे-

​1. पेट के लिए- 

​आजकल की गलत खानपान की आदतें और बाहर का तला-भुना खाने से पेट की समस्याएं आम हो गई हैं. डॉ. सैयद अहमद खान बताते हैं कि करी पत्ते के पानी में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं. 

2. ​वजन कम करने- 

​अगर आप जिम जाने या डाइटिंग करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो करी पत्ते का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे चर्बी तेजी से बर्न होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. ​बाल और स्किन- 

​झड़ते बालों और बेजान स्किन से परेशान लोगों के लिए यह नुस्खा किसी चमत्कार से कम नहीं है. करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके पानी को पीने से खून अंदर से साफ होता है, जिसका असर आपके चेहरे के ग्लो पर साफ दिखाई देता है. 

​4. ब्लड शुगर- 

यूनानी एक्सपर्ट का मानना है कि करी पत्ते का पानी पीने से खून में शुगर के लेवल को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. यह शरीर में इंसुलिन के काम करने के तरीके को बेहतर बनाता है, जिससे अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता.

करी पत्ते का पानी बनाने का आसान तरीका-

  • ​एक गिलास पानी लें और उसमें 7 से 8 ताजे करी पत्ते डाल लें.  
  • ​इस पानी को मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें.
  • ​जब पानी का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने दें.  
  • ​अब इसे छानकर सुबह खाली पेट घूंट-घूंट करके पिएं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिलाया जा सकता है. 

एक्सपर्ट के बारे में: डॉ. सैयद अहमद खान यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं. वे नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के यूनानी मेडिकल सेंटर में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एवं हेड रह चुके हैं. वर्तमान में वे दरीयागंज स्थित सदर यूनानी क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं और श्वसन रोगों, पाचन संबंधी समस्याओं तथा लाइफस्टाइल डिजीज के यूनानी उपचार में विशेष अनुभव रखते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन से कैसे बचें? ये 7 आसान तरीके, जिनसे मां और बच्चा रहेगा सुरक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curry Patta Benefits, Curry Patta Benefits In Hindi, Curry Leaves Water Benefits, Curry Patta Pani Peene Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com