- चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है.
- चुकंदर आयरन का अच्छा सोर्स हैं.
- चुकंदर के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
Health Benefits Of Beetroot: चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जिसका रंग लाल होता है और यह कई पोषक तत्वों से भरी होती है. चुकंदर को डाइट में शामिल कर शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि चुकंदर में विटामिन बी9. फोलेट, फाइबर और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. चुकंदर से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं. आप रोजाना चुकंदर का जूस, सलाद या सूप बना कर पी सकते हैं. जिन लोगों में हीमोग्लोबीन की कमी है उन्हें चुकंदर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. इतना ही नहीं चुकंदर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार है, तो चलिए जानते हैं चुकंदर से मिलने वाले लाभ.
चुंकदर खाने के फायदे- Chukandar Khane Ke Fayde:
1. डायबिटीज)
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है चुकंदर का सेवन. यह एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है. इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Glowing Skin Tips: सेलिब्रिटीज जैसी पानी है साफ और ग्लोइंग स्किन तो अपनाएं ये टिप्स

2. खून की कमी)
चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की मात्रा काफी होती है, रोजाना चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
3. ब्लड प्रेशर)
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करें. चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है. नाइट्रेट्स बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है.
4. कोलेस्ट्रॉल)
चुकंदर के जूस का सेवन कर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इससे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है.
5. हड्डियों)
चुकंदर का सेवन महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता हैं. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले गुण हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं