Glowing Skin Tips: ग्लोइंग और साफ सुथरी स्किन भला किसे नहीं पसंद है. अक्सर हम स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उसके बाद भी हम सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्कीन नहीं पा पाते हैं. असल में स्किन को हेल्दी रखने के लिए प्रोडक्ट के साथ-साथ डाइट भी अहम मानी जाती है. कहते हैं न कि आप क्या खाते हैं ये आपके चेहरे से नजर आता है. क्योंकि ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन को बाहर से सुंदर बनाने का काम करते हैं. लेकिन जैसे हमें शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी फूड्स और डाइट की जरूरत होती है ठीक वैसे ही स्किन के साथ भी है. तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आए तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.
स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान- Keep These Things In Mind To Keep The Skin Healthy:
1. हेल्दी डाइट-
अगर आप फास्ट फूड या ऑयली फूड का ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं. आप अपनी डाइट हेल्दी और पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करें ताकि आपके शरीर के साथ स्किन को भी पूरा पोषण मिल सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Quick Recipe: कैसे बनाएं आंध्र स्टाइल बैंगन की चटनी और खाने को बनाएं मजेदार

2. पानी-
पानी का सेवन हमारे जीवन में कितना अहम माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. आपको बता दें कि स्किन को हेल्दी रखने में पानी अहम भूमिका निभाता है. पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करने से स्किन को हाइड्रेशन से बचा सकते हैं.
3. स्किन की सफाई-
स्किन की सफाई सबसे जरूरी है. अपने चेहरे को दिनभर में कम से कम 4 बार साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से स्किन में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और पिंपल्स जैसी समस्या से बच सकते हैं.
4. नींद-
नींद का स्किन पर साफ प्रभाव देखा जा सकता है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं है तो आपकी आंखों के नीचे कालापन नजर आ सकता है, जो आपकी सुंदरता को खराब कर सकता है. इसलिए स्किन और शरीर को हेल्दी रखने के लिए पूरी नींद जरूर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं