विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा भारत? जानें समीकरण

India vs Zimbabwe, T20 World Cup Semi Final Scenario: सुपर 8 में किसी भी मैच के लिए रिजर्ड डे नहीं है. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो यकीनन सेमीफाइनल की रेस में भारतीय टीम पिछड़ जाएगी. 

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा भारत? जानें समीकरण
IND vs ZIM, T20 World Cup 2026:

IND vs ZIM: सुपर 8 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच बड़ा मैच खेला जाएगा. सेमीफाइनल की जंग  में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा. वहीं, भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि वेस्टइंडीज आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हार जाए. इन सबके अलावा बारिश को लेकर भी फैन्स के मन में सवाल है. अगर आज चेन्नई में बारिश हुआ और मैच रद्द हो गया तो क्या भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो जाएंगे. दरअसल, सुपर 8 में किसी भी मैच के लिए रिजर्ड डे नहीं है. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो यकीनन सेमीफाइनल की रेस में भारतीय टीम पिछड़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा- समीकरण -1

अगर बारिश के कारण भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच नहीं हुआ तो भारत को नुकसान होगा. भारत को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से बड़ी हार झेलनी पड़ी है. अब यदि भारत-जिम्बाब्वे मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाय तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भारत के पास दो मैच के बाद केवल एक अंक होंगे. वहीं, भारत अगला मैच वेस्टइंडीज से जीतता है तो टीम के पास केवल 3 अंक ही होंगे. वहीं, अगर आज वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो इस स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. 

समीकरण 2

दूसरी ओर अगर वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका आज हरा देता है और भारत अगला मैच वेस्टइंडीज से जीत जाता  तो ऐसे में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से ग्रुप 1 में ऊपर होगी. इसके बाद भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीकी टीम अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को हरा दे. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद भी भारतीय टीम 3 अंक पर होगी, तब इस स्थिति में ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल में आगे जाएगी. 

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-1  खेले जीते हारे बेनतीजा अंकनेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़ 110025.350
द.अफ़्रीका 11002 3.880   
भारत    10100-3.880    
ज़िंबाब्वे 10100   -5.350

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-2      खेलेजीते हारे बेनतीजाअंकनेट रनरेट
इंग्लैंड  (Q)22004+1.491
न्यूज़ीलैंड 21013+3.050 -
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका (बाहर)20200-2.800

चेन्नई मौसम रिपोर्ट

जहां तक ​​मौसम की बात है, फैंस के लिए अच्छी खबर है: जब भारत और जिम्बाब्वे का मैच होगा तो चेन्नई में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. सुबह टेम्परेचर 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो दिन के आखिर में 27 डिग्री तक गिर सकता है. दिन में ज़्यादातर समय रहने वाला धुंधला मौसम रात तक साफ होने की उम्मीद है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने बड़े अंतर से जीतना होगा

नेट रन रेट का पूरा खेल, भारत की पहले बल्लेबाजी हुई तो कम से कम 77 से 100 रनों से जीत 

  • अगर भारत 170 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 92 या उससे कम पर रोकना होगा.
  • अगर भारत 180 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 103 या उससे कम स्कोर पर रोकना होगा.
  • अगर भारत 190 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 113 या उससे कम पर आउट करना होगा. 
  • अगर भारत 200 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 123 या उससे कम स्कोर पर रोकना होगा 
     

भारत लक्ष्य का पीछा करने पर भारत को क्या करना होगा.  लक्ष्य का पीछा करने पर भारत को   10 से 12 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करने के बारे में सोचना होगा. 

अगर ऐसा समीकरण हुआ तो..

  • अगर जिम्बाब्वे 140 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य करीब 10.4 ओवर में हासिल करना होगा. 
  • अगर जिम्बाब्वे 160 बनाता है, तो भारत को लक्ष्य लगभग 11.2 ओवर में हासिल करना होगा. 
  • अगर जिम्बाब्वे 180 बनाता है, तो भारत को लक्ष्य करीब 11.4 ओवर में हासिल करने के बारे में सोचनी होगी. 
  • अगर जिम्बाब्वे 200 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य लगभग 12.1 ओवर में ही हासिल करना होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com