विज्ञापन

कमजोरी, थकावट या झड़ रहे हैं बाल, तो खून की हो सकती है कमी, डॉक्टर से जानें खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Iron Rich Foods: अगर आप भी शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो दवाओं की जगह इन चीजों को डाइट में शामिल करें.

कमजोरी, थकावट या झड़ रहे हैं बाल, तो खून की हो सकती है कमी, डॉक्टर से जानें खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
Iron Rich Foods: खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Iron Rich Foods to Increase Hemoglobin: खून की कमी आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है खासकर इंडियन में. महिलाओं, बच्चों और पुरुषों में खून की कमी काफी देखी जाती है. इसका एक कारण पोषण की कमी, अनहेल्दी-खानपान भी है. अगर आप भी खून की कमी को बढ़ाना चाहते हैं, तो डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा बताए इन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आपको कमजोरी रहती है हर समय थकावट रहती है बाल झड़ रहे हैं फोकस और कंसंट्रेशन की कमी हो रही है या फिर नेल्स आपके ब्रिटल हो गए हैं, तो आपके अंदर भी हो सकती है खून की कमी. उन्होंने कहा कि कुछ सिंपल सी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या खाने से खून तेजी से बढ़ता है.

खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं- (Khoon Badhane Ke Liye Kya Khaye)

1. चुकंदर-

चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सलीम जैदी कहते हैं कि चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी और भरोसेमंद घरेलू उपाय है. इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं. इसलिए अगर आपके अंदर खून की कमी हो रही है, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. 

कैसे करें- 

चुकंदर को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है.  चुकंदर का जूस पीना सबसे बेहतर तरीका है. इसे आप सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं.

नोट- अधिक लाभ पाने के लिए जूस का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. गुड़ और काले तिल-

डॉक्टर जैदी ने बताया कि गुड़ में आयरन होता है, जो कि आपके रेड ब्लड सेल्स को बनाने में हेल्प करता है और जब आप इसको काले तिल के साथ खाते हैं, तो इसे लाभ और बढ़ जाते हैं. 

कैसे करें-

आप एक छोटा टुकड़ा गुड़ का और 1 टीस्पून भुने काले तिल को रोज दोपहर में खाना खाने के बाद खा सकते हैं. 

3. खजूर-

डॉक्टर जैदी ने कहा कि खजूर ना सिर्फ नेचुरली आयरन में बहुत रिच होता है, बल्कि इनमें मौजूद नेचुरल शुगर, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देते हैं. अगर आप नेचुरली हीमोग्लोबिन को बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

कैसे करें- 

रोजाना सुबह 2–3 खजूर खाएं या शाम को स्नैक में खा सकते हैं.

4. अनार-
  
डॉक्टर ने बताया कि अनार आयरन, विटामिन C, और पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरा होता है, जो आयरन को अच्छी तरह अवशोषित करने में मदद करते है.  

कैसे करें- 

आप अनार को छीलकर इसके दाने खाएं या फिर आप इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें- Coconut Water Vs Sugarcane Juice: नारियल पानी या गन्ने का जूस, किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Iron Rich Foods To Increase Hemoglobin, Hemoglobin Badhane Ke Liye Kya Khaye, Khoon Badhane Ke Liye Kya Khaye, Healthy Life, Lifestyle News, Beetroot Jaggery Til Khajoor And Anar For Iron, Dr. Saleem Zaidi Tell Natural Foods To Increase Hemoglobin, Suffering From Anemia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com