विज्ञापन

बिरयानी के लिए प्याज फ्राई करने का सही तरीका क्या है? शेफ कुनाल कपूर से सीखें ट्रिक

Brown Onion Recipe: क्या आप भी घर पर बिरयानी के लिए रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट फ्राई हुई प्याज बनाना चाहते हैं, तो शेफ द्वारा बताई इस ट्रिक को करें ट्राई.

बिरयानी के लिए प्याज फ्राई करने का सही तरीका क्या है? शेफ कुनाल कपूर से सीखें ट्रिक
Brown Onion Recipe: बिरयानी वाली कुरकुरी प्याज का सीक्रेट.
NDTV

Tips To Perfectly Fry Onions For Biryani In Hindi: बिरयानी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ​अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं और घर पर बनाते हैं और सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसी वो कुरकुरी, गोल्डन और चटपटी प्याज यानि बिरिस्ता आपके हाथ से क्यों नहीं बनती, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि शेफ कुनाल कपूर ने एक वीडियो में प्याज को फ्राई करने का परफेक्ट तरीका बताया है, जिससे आप घर पर ही प्रोफेशनल जैसी प्याज फ्राई कर सकते हैं. 

​सबसे ज़रूरी है सही तरीके से प्याज काटना?

​शेफ कुनाल के मुताबिक, प्याज फ्राई करने का सबसे पहला स्टेप है उसे सही तरीके से काटना. प्याज को एक समान और पतला स्लाइस करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि अगर टुकड़े अलग-अलग साइज के होंगे, तो कुछ जल जाएंगे और कुछ कच्चे रह जाएंगे. अगर आपके पास तेज चाकू नहीं है, तो आप घर में इस्तेमाल होने वाले कद्दूकस के स्लाइसर वाली साइड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

प्याज को ​फ्राई करने का सही तरीका क्या है-What Is The Right Ways To Perfectly Fry Onions For Biryani)

  1. ​अक्सर लोग धीमी आंच पर प्याज फ्राई करते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है. प्याज को हमेशा मीडियम से हाई फ्लेम पर फ्राई करना चाहिए. धीमी आंच पर प्याज बहुत सारा तेल पी जाता है और क्रिस्पी नहीं बनता. 
  2. ​तेल का तापमान- सबसे पहले तेल को गरम करें और एक छोटा टुकड़ा डालकर देखें. अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो तेल तैयार है. 
  3. ​प्याज डालना- सारा प्याज एक साथ न डालें. धीरे-धीरे करके डालें क्योंकि प्याज डालने पर तेल में भाप बनती है. 
  4. गोल्डन होते ही बाहर- जब प्याज हल्का गोल्डन होने लगे, तो आंच धीमी कर दें. जैसे ही यह परफेक्ट गोल्डन ब्राउन हो जाए, इसे फौरन तेल से निकाल लें.

​ज़रूरी टिप- 

  • ​प्याज को निकालने के बाद उसे एक पेपर टॉवल पर फैलाकर रखें. 
  • एक साथ ढेर बनाकर न छोड़ें, क्योंकि प्याज के अंदर की गर्मी उसे बाहर निकालने के बाद भी पकाती रहती है. 
  • अगर आप इसे फैलाएंगे नहीं, तो ये जलकर काली पड़ जाएगी. 
  • ​इसे ठंडा करने के बाद आप किसी भी एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- बिना दूध घी के एक कप मूंगफली से आधा किलो काजू कतली जैसी मिठाई कैसे बनाएं | Watch Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onions Recipe, Biryani Recipe, Onion Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com