Viral Video: फेमस यूट्यूबर व्लॉगर 'पैसेंजर परमवीर' इन दिनों लास वेगास की यात्रा पर हैं. यहां उनके साथ कुछ अमेरिकी लड़कों ने नस्लभेदी टिप्पणी कर दी. जिसका Vlog वीडियो यूट्यूर पर वायरल हो रहा है. जहां उन्होंने अपने साथ हुई नस्लभेदी घटना को साझा किया है. इस वीडियो को अब तक 5.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में परमवीर ने बताया कि पूरी घटना कैसे शुरू हुई और उन्हें क्या कहकर बुलाया गया.
पहले मजाक में लिया, फिर सीरियस हुआ मामला
परमवीर और उनके साथी विक्रम सड़क पर खड़े थे. तभी शराब के नशे में धुत तीन अमेरिकी लड़के, जो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे, इनके पास आते हैं. उनमें से एक तंज कसते हुए कहता है, "यह जो मेरा दोस्त है न, इसके अमेरिका में 33 '7-11' स्टोर्स हैं." परमवीर ने कहा, "अब आप सोचेंगे कि इसमें क्या बुराई है? दोस्तों, असली खेल यहीं छिपा था. अमेरिका में इन स्टोर्स पर काम करने वाले ज्यादातर लोग भारतीय या एशियाई होते हैं. गोरे लोग अक्सर हमारे रंग और मेहनत का मजाक उड़ाने के लिए इस बात का सहारा लेते हैं. "
परमवीर ने पहले तो उन्हें 'बेनिफिट ऑफ डाउट' दिया कि शायद कोई इतना नीच नहीं होगा. लेकिन जब उन लड़कों ने लाइव कैमरे के सामने सीधे पूछ लिया] "क्या तुम लोग हमारे स्टोर पर कैशियर का काम करोगे?" तो परमवीर समझ गए कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है. यह मजाक नहीं, सीधे-सीधे नस्लवाद था.
परमवीर ने अमेरिकियों की रेल बना दी
परमवीर भी चुप बैठने वालों में से नहीं थे. उन्होंने आव देखा न ताव, सीधे शेर की तरह दहाड़ मारी. परमवीर ने उस लड़के की आंखों में आंखें डालकर कहा, "बेटा! तेरी शक्ल देखकर नहीं लगता कि तू मुझे काम पर रख भी पाएगा. तू तो खुद बहुत गरीब दिखता है. मुझे सैलरी देने से पहले अपने लिए एक असली सोने की चेन खरीद ले, ताकि तुझे लास वेगास में यह नकली प्लास्टिक की चेन पहनकर न घूमना पड़े."
यह भी पढ़ें : कॉरपोरेट बैंक की नौकरी छोड़ अरावली की पहाड़ियों में बनाया फार्म हाउस, बोलीं- यही था जिंदगी का असली मकसद
यह सुनते ही उस बदतमीज गोरे के पैरों तले जमीन खिसक गई. जो हवा में उड़ रहा था, वह केंचुए की तरह छटपटाने लगा. वह गुस्से से तमतमा उठा क्योंकि उसकी लाइव स्ट्रीम पर ही उसकी सरेआम बेइज्जती हो चुकी थी.
मेहनत ही हमारी ताकत है: परमवीर
परमवीर कहते हैं कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अक्सर इस तरह के 'सॉफ्ट रेसिज्म' का सामना करते रहते हैं. लेकिन हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमारी ईमानदारी और कड़ी मेहनत. अच्छा हुआ कि उन बदतमीजों ने परमवीर से पंगा लिया. उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका पाला एक ऐसे हिंदुस्तानी से पड़ा है जो न सिर्फ उनकी बदतमीजी का मुंहतोड़ जवाब देगा, बल्कि उनकी ही लाइव स्ट्रीम पर उनकी औकात भी याद दिला देगा.
यह भी पढ़ें : घर बैठे काम करने के मिल रहे 57 लाख, लेकिन ऑफिस जाने पर 68 लाख का ऑफर; इंजीनियर ने पूछा-किसे चुनूं?
यह भी पढ़ें : साइड लोअर बर्थ पर आंटियों का कब्जा, बोली- बेटी तुम ऊपर वाली पर जाओ; फिर लड़की की बात सुनकर छा गया सन्नाटा
यह भी पढ़ें : मुंबई आई भारतीय लड़की 15 दिन में लौटी दुबई, बोली- यहां गुजारा करना नामुमकिन है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं