विज्ञापन

देहरादून के होमस्टे में 5 दिन रुके कपल, होस्ट बोला- 242 दिन में पहली बार ऐसा Checkout देखा

देहरादून के होमस्टे में 5 दिन रुके कपल के Checkout को देखकर होस्ट हैरान रह गया. उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताया कि 242 दिन में ऐसे Guest पहली बार मिले हैं.

देहरादून के होमस्टे में 5 दिन रुके कपल, होस्ट बोला- 242 दिन में पहली बार ऐसा Checkout देखा
देहरादून में 5 दिन रुके कपल के चेक आउट का होमस्टे मालिक ने शेयर किया अनुभव

Viral Video: देहरादून में एक शख्स लंबे समय से होमस्टे चला रहा है. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने होमस्टे का वीडियो शेयर करता रहता है. एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें देहरादून में होमस्टे चलाते हुए 242 दिन हो गए. उनके माउंटेन रूम में अभी हाल में एक कपल 5 दिन तक रुका था. जिसको लेकर उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है. होमस्टे चलाने वाले ने वीडियो में बताया कि 242 दिन में पहली बार ऐसा चेकआउट देखा है. यह चेक आउट नहीं, चेक इन ज्यादा था. 

242 दिन हो गए होमस्टे चलाते हुए

होस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक कपल के चेक आउट करने का अनुभव बताया है. होस्ट ने वीडियो में कहा कि हमारे यहां माउंटेन रूम में पिछले 5 दिनों से एक कपल रुका हुआ था. वो अभी चेक आउट करके गए हैं. उसने वीडियो में कहा कि मुझे देहरादून में अपना होमस्टे चलाते हुए 242 दिन हो चुके हैं. इस दौरान इस सफर ने मुझे बहुत सारे लोगों से मिलवाया है. 

Dehradun Homestay Couple Checkout Host Video Viral Dream Guest

Photo Credit: Instagram/veggiewanderhome

कपल के चेक आउट को देखकर हैरान हुआ होस्ट

उसने आगे कहा कि उन लोगों हमें कुछ न कुछ जरूर सिखाया है. युवक ने कहा कि मैं आपको एक चीज दिखाता हूं. यह कपल जब चेक आउट करके निकले तो कमरे की सारी लाइट्स बंद थी. होस्ट ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कमरे की लाइट चालू की तो वह एकदम से हैरान रह गया. उसने बताया कि मैंने आज तक ऐसा चेक आउट नहीं देखा. कपल का चेक आउट (Check Out) किसी चेक इन (Check In) के बराबर था. हर चीज परफेक्टिली रखी थी. कारपेट भी एकदम साफ था. टेबल भी चमाचम थी. 

लोग बोले- पूरा रिफंड कर दो

कपल ने सारे कूड़े-कचरे डस्टबिन में डाले थे. AC बंद थी और कमरे के सारे स्विच भी ऑफ थे. होस्ट ने कहा कि ये सिर्फ ये दर्शाता है कि कपल हर चीज को लेकर कंशीडरेबल थे. होस्ट ने जब किचन में जाकर देखा तो और ज्यादा ही इंप्रेस हो गया. होमस्टे चलाने वाले ने कहा कि जब ऐसे गेस्ट आते हैं तो लगता है कि हम जो भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वह सब सार्थक है. मजा ही आ गया, भाई दिल खुश कर दिया. होस्ट ने आखिरी में वीडियो में कहा कि आपको इस तरह का मेहमान बनना चाहिए. 

उसके वीडियो पर लोगों ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि उसे कहते हैं सिविक सेंस... वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "डरे हुए होंगे कि अगर साफ करके नहीं जाएंगे तो ये वीडियो बना कर डाल देगा." जबकि एक यूजर ने मजेदार कमेंट्स करते कहा कि उनका पूरा रिफंड कर दो, दिल खुश कर दो.

यह भी पढे़ं-

14000 खर्च कर इंटरव्यू देने गया युवक, 10 मिनट में रिजेक्ट होकर आया वापस; बोला- Interview से पहले ही लग गया था

'ड्रामा नहीं करने का...' चोरी करते पकड़ी गई नौकरानी, जोड़ने लगी हाथ-पैर; मालकिन के एक्शन की हो रही जमकर तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Dehradun News, Dehradun Viral News, Viral Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com