लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह बन जाते हैं, क्या आपके घर में भी ऐसा ही होता है. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको लौकी की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप एक अलग तरीके से बना सकते हैं. इस रेसिपी को सुविधा नेट रसोई (@Suvidha Net Rasoi) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
क्यों खास है यह रेसिपी?
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हमने न तो लहसुन का इस्तेमाल किया है और न ही प्याज का, फिर भी इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि पनीर की सब्जी भी इसके आगे फीकी सी लगेगी. यह लंच हो या डिनर, दोनों के लिए एकदम परफेक्ट है.
यहां देखें रेसिपी-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं लौकी की स्वादिष्ट सब्जी- (How To Make Lauki Ki Sabji)
- सबसे पहले लौकी को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें. इसे कुकर में डालें और ऊपर से थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच नमक डालें.
- सिर्फ दो चम्मच पानी डालकर एक सीटी आने तक पकाएं. इससे लौकी पकेगी भी और गलेगी भी नहीं.
- एक मिक्सर जार में जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और एक टमाटर डालकर दरदरा पेस्ट बना लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा और दालचीनी का तड़का लगाएं. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें. इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भूनें.
- ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आधा कप फेंटा हुआ दही या दूध की मलाई डालें.
- अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते, तो इसमें एक चम्मच भुना हुआ बेसन डाल सकते हैं. यह ग्रेवी को एक अलग ही लेवल का टेक्सचर देगा.
- अब पकी हुई लौकी को इस मसालेदार ग्रेवी में डालकर मिलाएं. इसे ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- लास्ट में बारीक कटा हरा धनिया या कढ़ी पत्ते डालकर गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मोंरिगा पोडी कैसे बनाएं, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं