चावल हर घर में लगभग रोज ही बनाए जाते हैं. अब, कई बार जल्दबाजी में बनाने पर या ध्यान कहीं और होने की वजह से बनाते वक्त चावल ज्यादा पक जाते हैं. खासकर बिरयानी या पुलाव बनाते समय कई बार कुकर में चावल नीचे लग जाते हैं और फिर सारे चावलों में जले हुए की बदबू आने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग इन चावलों को फेंक देते हैं. लेकिन आप चाहें, तो एक आसान से नुस्खे से इन चावलों से जले की बदबू को दूर भी कर सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ऐसा ही नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चावल जल जाएं तो सबसे पहले क्या करें?
- मास्टरशेफ बताती हैं, अगर चावल पकाते समय नीचे से जल जाएं, तो सबसे पहले गैस बंद कर दें.
- इसके बाद चावल को तुरंत चलाने या नीचे से खुरचने की गलती न करें. ऐसा करने से नीचे की जली हुई परत ऊपर के अच्छे चावलों में मिल सकती है. इससे पूरे चावल खराब हो जाएंगें.
- इससे अलग एक मोटा प्याज लें और इसे चार टुकड़ों में काट लें.
- कुकर का ढक्कन हटाएं और प्याज के इन टुकड़ों को चावलों में अलग-अलग दबा दें.
- इसके बाद तुरंत ढक्कन बंद कर दें और करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
पंकज भदौरिया बताती हैं, ऐसा करने से प्याज चावलों से सारी जली हुई गंध खींच लेगी. 10 मिनट बाद प्याज के टुकड़े निकाल दें. अब, आप ऊपर से अच्छे-अच्छे चावलों को अलग निकाल सकते हैं और इन्हें खा सकते हैं.
ऐसे में अगली बार अगर गलती से चावल जल जाएं, तो फेंकने की बजाय आप ये आसान सी ट्रिक आजमा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- Murukku Recipe: हल्दीराम स्टाइल क्रिस्पी नाश्ता बनाने का आसान तरीका, घर पर मुरुक्कू बनाने की टिप्स और ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं