विज्ञापन

Murukku Recipe: हल्दीराम स्टाइल क्रिस्पी नाश्ता बनाने का आसान तरीका, घर पर मुरुक्कू बनाने की टिप्स और ट्रिक्स

अगर, आप अपने मेहमानों को चाय के साथ कुछ खास और स्पेशल देना चाहते हैं तो आप घर पर ही बाजार जैसा मुरुक्कू बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर हल्दीराम स्टाइल मुरुक्कू बनाने का आसान तरीका.

Murukku Recipe: हल्दीराम स्टाइल क्रिस्पी नाश्ता बनाने का आसान तरीका, घर पर मुरुक्कू बनाने की टिप्स और ट्रिक्स
मुरुक्कू कैसे बनाएं

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और कुछ दिनों में दिवाली आने वाली है. ऐसे में घर पर मेहमानों और रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया है. ऐसे में चाय के साथ नमकीन-बिस्कुट रखना बहुत आम हो गया है. अगर, आप अपने मेहमानों को चाय के साथ कुछ खास और स्पेशल देना चाहते हैं तो आप घर पर ही बाजार जैसा मुरुक्कू बना सकते हैं. दक्षिण भारत में मुरुक्कू को बहुत पसंद किया जाता है. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. इसे चावल के आटे, बेसन और कुछ साधारण मसालों की मदद से तैयार किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर मुरुक्कु बनाने का आसान तरीका.

चावल का आटा और बेसन

घर पर मुरुक्कु बनाने के लिए सबसे पहले चावल का आटा और बेसन छान लें. इससे आटे में हवा भर जाती है और सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाती हैं. इसमें अजवाइन, सफेद तिल, हींग, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें पिघला हुआ बटर डालें और हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें. बटर मुरुक्कु को ज्यादा खस्ता और स्वादिष्ट बनाता है. ऐसे में ध्यान रखें कि बटर यानी मक्खन की सही मात्रा हो, क्योंकि ज्यादा बटर डालने से मुरुक्कु तलते समय टूट सकता है.

गर्म पानी से गूंथें आटा

अब इसे थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए आटा तैयार करें. गर्म पानी की मदद से चावल का आटा अच्छी तरह फूलता है और मुरुक्कु की बनावट बेहतर बनती है. आटा गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत नरम. आटा तैयार होने के बाद उसे सेव मेकर या मुरुक्कु मशीन में भरें. अपनी पसंद की जाली लगाकर गोल-गोल आकार में मुरुक्कु तैयार करें. आप इन्हें पहले प्लेट या झारे पर बनाकर रख सकते हैं ताकि तलते समय आसानी रहे.

मुरुक्कु तलते समय तेल का ज्यादा या कम गर्म नहीं होना चाहिए. बहुत ठंडे तेल में मुरुक्कु तेल सोख सकता है और ज्यादा गर्म तेल में बाहर से जलकर अंदर से कच्चा रह सकता है. ऐसे में सही तापमान पर तलने से मुरुक्कु सुनहरा और कुरकुरा बनता है. जब मुरुक्कु पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. ऐसा करने से इसकी कुरकुराहट कई दिनों तक बनी रहती है. इसे पहले से बनाकर भी स्टोर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- फूलगोभी में से कीड़े कैसे निकाले जाते हैं? जानिए कीड़े हटाने के लिए क्या करना चाहिए

यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murukku, Murukku Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com