विज्ञापन

घर पर 5 मिनट में चाकू की धार कैसे तेज करें? ये 3 देसी जुगाड़ बचाएंगे टाइम और पैसे

किचन में मौजूद चाकू सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीज है. अब ज्यादा चलेगा तो धार भी जल्दी कम होगी. अगर आप घर पर इसे तेज करना चाहते हैं, तो पूरी स्टोरी पढ़ें.

घर पर 5 मिनट में चाकू की धार कैसे तेज करें? ये 3 देसी जुगाड़ बचाएंगे टाइम और पैसे
चाकू की धार कैसे तेज करने के जुगाड़
NDTV

अक्सर हम चाकू का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी या फल काटने तक सीमित नहीं रखते, दूध का पैकेट फाड़ना हो, डिब्बे की सील खोलना हो या कोई भी छोटा-मोटा काम सबके लिए चाकू ही सबसे पहले याद आता है. लगातार इस्तेमाल से इसकी धार का कमजोर पड़ना बिल्कुल नॉर्मल है. जब चाकू में धार नहीं रहती, तो काम में मेहनत दोगुनी लगती है. टमाटर जैसी नरम चीजें कटने की बजाय पिचकने लगती हैं, इससे भी बड़ा खतरा यह है कि जब आप बिना धार वाले चाकू पर ज्यादा ताकत लगाते हैं, तो वह फिसलकर आपकी उंगली पर लग सकता है. जब ऐसा होता है तो ज्यादातर लोग पुराना चाकू फेंककर नया खरीद लाते हैं. या सोचते हैं कि इसे बाजार से ही पैना करवाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप बिना एक भी रुपया खर्च किए, घर की कुछ आसान चीजों से इसे मिनटों में नया जैसा तेज कर सकते हैं.

घर पर चाकू में धार तेज करने के 3 आसान तरीके:

सिरेमिक कप:

यह सबसे झटपट और कमाल की ट्रिक है, हर घर में मिट्टी या सिरेमिक का कप होता ही है. कप को उल्टा करके किसी टेबल पर रख दें. इसके नीचे का जो गोल खुरदरा हिस्सा होता है, वही हमारा काम करेगा. चाकू को लगभग 20 डिग्री पर रखें. अब ब्लेड को ऊपर से नीचे की तरफ खुरदुरे हिस्से पर घिसें. दोनों तरफ 10 से 12 बार ऐसा करने से चाकू में बढ़िया धार आ जाएगी.

सिलबट्टा: 

पत्थर को इस्तेमाल करने से 15 से 20 मिनट पहले पानी में डुबोकर रखें. किसी भीगी तौलिया पर पत्थर को रखें ताकि वह हिले नहीं. चाकू को तिरछा रखते हुए, इसके पिछले हिस्से से लेकर नोक तक पत्थर के खुरदुरे हिस्से पर रगड़ें. दोनों तरफ 15 से 20 बार चलाने के बाद, पत्थर के चिकने वाले हिस्से पर भी यही प्रक्रिया दोहराएं.

होनिंग रॉड:

अगर आपका चाकू बहुत ज्यादा पुराना नहीं है, बस उसकी धार का संतुलन बिगड़ गया है, तो स्टील रॉड काम आएगी. छड़ को सीधा खड़ा पकड़ें. चाकू को वही हल्के तिरछे कोण पर रखकर ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं. बारी-बारी से दोनों तरफ 5 से 6 बार ऐसा करने से ब्लेड का टेढ़ापन सीधा हो जाता है और चाकू फिर से सही काम करने लगता है.

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में भी खा सकते हैं ये मिठाई, इस तरह बनाएं सॉफ्ट लौकी की बर्फी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Knife Blade, Kitchen Hacks, How To Sharpen Knife, Chaku Aur Kenchi Ki Dhar Tez Karne Ke Gharelu Tarike, Knife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com