- अंडे में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है.
- अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- अंडे को आप किसी भी समय खा सकते हैं.
Boiled Egg Recipes: अंडे पूरी दुनिया में अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं. सनी साइड से लेकर पनीर ऑमलेट तक, अंडे हेल्दी सुबह के नाश्ते का एक महत्वपूर्ण भाग है. हालांकि, इस बर्स्टाइल अंडे को दिन में किसी भी समय, यहां तक कि नाश्ते के रूप में भी खाया जा सकता है. अपने रिच और क्रीमी टेक्स्चर के अलावा, अंडे के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं और इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ आवश्यक विटामिन होते हैं. अपने रेगुलर डाइट में अंडे को शामिल करने से यह सुनिश्चित होगा कि आपका शरीर अच्छे कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करता है. अच्छे कोलेस्ट्रॉल के बनने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. प्रोटीन के अलावा, अंडे विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स हैं, जो आपके शरीर के लिए कैल्शियम को अवशोषित करने में सक्षम होने के लिए महत्वपूर्ण है.

अंडे को उबालकर दही और ढेर सारे मसालों से बने स्वादिष्ट मसाले में लपेटा जाता है.
अंडे से बनने वाले व्यंजन की लिस्ट यहां देखेंः
1. तंदूरी अंडाः
अंडे को उबालकर दही और ढेर सारे मसालों से बने स्वादिष्ट मसाले में लपेटा जाता है. इसे तवे या ग्रिल पर पूरी तरह से पकाएं और धनिया पत्ती और नींबू के रस के साथ सर्व करें. मुंह में पानी लाना, है ना? रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

यह स्नैक हार्ड बॉयल एग का उपयोग करके बनाया जाता है.
2. अंडा कबाबः
यह स्नैक हार्ड बॉयल एग का उपयोग करके बनाया जाता है. एक बाउल में कद्दूकस किए हुए अंडे, बेसन और मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे कबाब जैसा आकार दें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें और तलें. इसे पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

यह रेसिपी टेस्ट बड्स के लिए एक खुशी की बात है.
3. एग मंचूरियनः
यह रेसिपी टेस्ट बड्स के लिए एक खुशी की बात है. इस झटपट बनने वाली रेसिपी के लिए, आपको केवल उबले अंडे, प्याज, शिमला मिर्च और लहसुन चाहिए. सबसे पहले, सभी वस्तुओं को एक पैन में भूनें, फिर उन्हें सिग्नेचर सॉस के साथ. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. पालक अंडा करीः
उबले अंडे से बनी स्वादिष्ट लंच रेसिपी. स्वादिष्ट मसालेदार टमाटर और पालक की सब्जी में पकाया जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

उबले हुए आलू को उबले अंडे के साथ मिलाकर बनाई गई इस स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी को ट्राई करें.
5. अंडे आलू के पकोड़ेः
उबले हुए आलू को उबले अंडे के साथ मिलाकर बनाई गई इस स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी को ट्राई करें. बच्चों के लिए एकदम सही स्नैक है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Jaggery With Chana: गुड़ के साथ चना खाने के चार अद्भुत फायदे
Sattu Balls: बची हुई सब्जियों से सिर्फ 30 मिनट में बनाएं टेस्टी सत्तू बॉल्स
Aloe Vera Juice For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है एलोवेरा जूस, ये हैं अन्य फायदे
Benefits Of Corn Or Bhutta: बरसात के दिनों में रोज खाएं भुट्टा, मिलेंगे ये 6 लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं