ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना आजकल बहुत से लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. जब शरीर में इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता, तो शुगर का स्तर अचानक बढ़ने लगता है. अगर इसे समय रहते न संभाला जाए, तो धीरे-धीरे इसका असर हमारी किडनी, आंखों, दिल और नसों पर पड़ने लगता है.
अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ दवाइयों के सहारे ही शुगर कम की जा सकती है, जबकि सच यह है कि हमारी सुबह की आदतें इसमें बहुत बड़ा रोल निभाती हैं. अगर आप रोज सुबह खाली पेट सही और प्राकृतिक चीजों की चुस्की लेते हैं, तो दिनभर शुगर के अचानक बढ़ने का खतरा काफी हद तक टल सकता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के क्या पिएं?
करेले का रस:
करेला भले ही स्वाद में थोड़ा कड़वा हो, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें चारेंटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ठीक इंसुलिन की तरह ही काम करते हैं और खून में ग्लूकोज के स्तर को तुरंत संतुलित करने में मदद करते हैं.
बनाने का तरीका:
- 1 मीडियम आकार का करेला लें, उसे अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मिक्सी में आधा कप पानी डालकर अच्छे से पीस लें.
- कड़वाहट थोड़ी कम करने के लिए इसमें चुटकी भर काला नमक या थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें.
- इसे हमेशा छानकर सुबह खाली पेट पिएं.
मेथी दाने का पानी:
किचन में मौजूद मेथी के छोटे-छोटे दाने सेहत का बड़ा खजाना हैं. मेथी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो खाने के बाद शरीर में शुगर के घुलने की रफ्तार को धीमा कर देता है, इससे इंसुलिन की कार्यक्षमता सुधरती है.
बनाने का तरीका:
- रात को सोने से पहले 1 से 2 चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें.
- सुबह उठकर पानी को छान लें और खाली पेट धीरे-धीरे पिएं.
- चाहें तो बचे हुए मेथी दानों को चबाकर भी खा सकते हैं.
दालचीनी की चाय:
दालचीनी सिर्फ एक खुशबूदार मसाला नहीं है, बल्कि इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने की बेहतरीन दवा भी है. इसमें मौजूद सिनामाल्डिहाइड नाम का यौगिक खून में शुगर को जमने नहीं देता और खाने के बाद बढ़ने वाले शुगर स्पाइक को रोकता है.
बनाने का तरीका:
- एक बर्तन में पानी उबलने रखें और उसमें 1 से 2 दालचीनी के टुकड़े डाल दें.
- इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- फिर छानकर हल्का गुनगुना ही पिएं.
- इसे दोपहर या रात के खाने के बाद पीना सबसे ज्यादा असरदार होता है.
इसे भी पढ़ें: Exclusive: दूध-पनीर से मसालों तक, कैसे रुकेगी मिलावट? फूड सेफ्टी कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बताया समाधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं