जब भी बात ब्लड शुगर के बढ़ने की आती है, तो सबसे पहले नाम डायबिटीज का आता है, लेकिन क्या आपको पता है हर बार ब्लड शुगर का बढ़ना डायबिटीज का संकेत नहीं होता है. कई बार बिना डायबिटीज वाले लोगों का ब्लड शुगर भी कुछ समय के लिए बढ़ सकता है, लेकिन आज सवाल यह है कि जिन लोगों को शुगर की समस्या नहीं होती है उनकी शुगर क्यों बढ़ती है? कितनी बढ़ती है? कितनी बार बढ़ती है?
इस विषय पर एनडीटीवी ने डॉ. भानु प्रवीण नायडू, कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजी और डायबिटोलॉजिस्ट, मणिपाल हॉस्पिटल्स, विजयवाड़ा से बात की. चलिए जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है.
खाना खाने के बाद शुगर का क्या होता है? | Khane Ke Baad Sugar Kyu Badhta Hai
जब हम चावल, रोटी, आलू, मिठाई या कोल्ड ड्रिंक जैसी कार्ब वाली चीज़ें खाते हैं तो पेट उसे ग्लूकोज़ में तोड़ देता है. ये ग्लूकोज़ खून में जाता है और शुगर बढ़ जाती है. इसके बाद पैंक्रियाज़ इंसुलिन छोड़ता है. इंसुलिन शुगर को खून से निकालकर मांसपेशियों और शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाता है.
खाने के बाद शुगर का थोड़ा बढ़ना बिल्कुल नॉर्मल है,
- सफेद चावल, आलू, मिठाई, मीठे ड्रिंक से शुगर जल्दी बढ़ती है.
- सब्जी, दाल, प्रोटीन, अच्छे फैट और फाइबर वाली चीजों से शुगर धीरे बढ़ती है.
- कितनी मात्रा में खाया, वो भी फर्क डालता है.
जिन्हें डायबिटीज नहीं है, उनका शरीर कुछ घंटों में इंसुलिन की मदद से शुगर वापस नॉर्मल कर देता है. इसलिए एक बार बढ़ना बीमारी नहीं है.
तनाव भी बढ़ा सकता है ब्लड शुगर | Stress Lene Se Sugar Badhta Hai Kya
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं, तो आपका ब्लड शुगर सामान्य से अधिक हो सकता है, भले ही आपको डायबिटीज न हो. तनाव के समय शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज करता है, ये हार्मोन लीवर को जमा ग्लूकोज खून में छोड़ने का संकेत देते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
नींद की कमी का भी पड़ता है असर | Neend Puri Na Hone Se Sugar Badhta Hai Kya
अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते हैं तो शरीर इंसुलिन को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता साथ ही भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन भी गड़बड़ हो जाते हैं. अगर आप काफी समय से कम सो रहे हैं और आपकी ब्लड शुगर भी बढ़ी हुई दिख रही है, तो हो सकता है कि दोनों का आपस में कनेक्शन हो.
एक्सरसाइज का असर हमेशा एक जैसा नहीं होता | Exercise Karne Se Sugar Badhta Hai Kya
एरोबिक एक्सरसाइज जैसे चलना, दौड़ना या साइक्लिंग करने से शरीर ग्लूकोज का बेहतर उपयोग करता है और ब्लड शुगर कम हो सकता है. हालांकि बहुत ज्यादा कठिन या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के बाद कुछ समय के लिए ब्लड शुगर बढ़ भी सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर को तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है और लीवर अतिरिक्त ग्लूकोज छोड़ देता है.
शुगर कंट्रोल के लिए क्या करें? | Sugar Control Karne Ke Liye Gharelu Nuskhe
- कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है.
- खाने की मात्रा पर ध्यान दें.
- फाइबर से भरपूर चीजें खाएं.
- कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन भी शामिल करें.
- मीठी ड्रिंक्स का सेवन सीमित करें.
इसे भी पढ़ें: ब्रश करने के बाद भी दांत पीले रहते हैं? जानें दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं