विज्ञापन

Diwali Rangoli Designs: मां लक्ष्मी के चरणों से लेकर दीपक और कलश तक, इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखें Photos

अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन डिजाइन्स में से एक को चुनकर अपने आंगन को खूबसूरत सजा सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

Diwali Rangoli Designs: मां लक्ष्मी के चरणों से लेकर दीपक और कलश तक, इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखें Photos
दिवाली के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइन
(Photo Credit: Instagram)

दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. माना जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. ऐसे में इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर रंग-बिरंगी लाइट्स, दीयों और फूलों से खूबसूरत सजाते हैं. इसके साथ ही घर के आंगन में रंगोली जरूर बनाते हैं. रंगोली न केवल सजावट को और बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि इसे शुभता और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन डिजाइन्स में से एक को चुनकर अपने आंगन को खूबसूरत सजा सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-  

दीपक वाली रंगोली

दिवाली पर आप अपने घर में दीपक वाली रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना सबसे आसान होता है, साथ ही इसे ये देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है. ऐसे में आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं.

(Photo Credit -@rangoli_by_menaka/Instagram)

(Photo Credit -@rangoli_by_menaka/Instagram)

(Photo Credit -@rangoli_by_menaka/Instagram)

(Photo Credit -@rangoli_by_menaka/Instagram)

मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली

दिवाली पर लोग मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली भी खूब बनाते हैं. इस बार आप भी इस तरह की रंगोली अपने आंगन में बना सकते हैं.  आप लाल और सफेद रंग की मदद से मां के छोटे-छोटे पैरों के निशान बना सकते हैं. मां लक्ष्मी के पैरों को घर के मुख्य दरवाजे पर बनाना बेहद शुभ भी माना जाता है.

(Photo Credit -@rangolibysakshi_official/Instagram)
कलश वाली रंगोली डिजाइन

कलश को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में आप दिवाली पर कलश वाली रंगोली बना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV
फूलों वाली रंगोली

फूलों वाली रंगोली भी देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं. ऐसे में इस साल आप भी रंगों से अलग फूलों वाली रंगोली से अपने घर के आंगन को सजा सकते हैं. ये रंगोली देखने में तो सुंदर लगेगी ही, साथ ही इससे आपके पूरे घर में फूलों की खुशबू भी फैल जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
कमल के फूल वाली रंगोली

इन सब से अलग आप कमल के फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं. कमल के फूल को भी शुभ प्रतीक माना जाता है, साथ ही ये रंगोली भी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. 


यह भी पढ़ें- बोगनवेलिया के पौधे में फूल कैसे बढ़ाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से पत्तियों से ज्यादा आएंगे फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Rangoli, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com