बिहार का नाम आते ही लिट्टी और चोखा का जिक्र भी जरूर होता है. मूल रूप से बिहार के इस लिट्टी-चोखा की पहुंच देश ही नहीं विदेशों में भी हो गई है. लोग इस खास डिश को खाना खूब पसंद करते हैं. चटपटे सत्तू के मसाले वाले लिट्टी और उसके साथ बैंगन, टमाटर और आलू का चोखा, जिक्र होते ही मुंह में पानी आ जाता है. लिट्टी-चोखा पारंपरिक रूप में गोबर के उपले पर बनाई जाती है, हालांकि अब लिट्टी ओवन भी आने लगे हैं, जिन पर लिट्टी सेंकी जा सकती है. आपके पास ओवन नहीं तो खास ट्रिक के साथ आप कुकर में भी लिट्टी सेंक सकते हैं.
कुकर में लिट्टी बनाने का तरीका-
कुकर में लिट्टी सेंकने के लिए आप सबसे पहले कुकर गर्म करें और उसमें दो चम्मच के करीब तेल डालें और गर्म होने दें. अब इसमें लिट्टी की एक परत बिछा दें. रबर और सीटी निकाल कर ढक्कन बंद कर दें. अब बीच-बीच में लिट्टी पलटते रहें. करीब 15-20 मिनट बाद गैस बंद कर दें और ढक्कन हटा कर लिट्टी चेक कर लें, आपकी लिट्टी तैयार हैं.
Delhi Style Chole Bhature: दिल्ली स्टाइल छोले भटूरे खाने के हैं शौकीन तो यहां देखें आसान रेसिपी

-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री-
- सत्तू
- लहसुन- बारीक कटा हुआ
- अदरक- बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
- नींबू का रस
- नमक
- अजवाइन
- कलौंजी
- हरा धनिया- बारीक कटा
- सरसों का तेल
सत्तू तैयार करने का तरीका-
सत्तू को किसी बर्तन में छान लें. अब इसमें अजवाइन-कलौंजी, प्याज, अदरक, लहसुन, हरा धनिया डालें और मिलाएं. अब नमक डालें. अंत में नींबू का रस और तेल डाल कर सत्तू को अच्छे से मसल लें.
चोखा बनाने की रेसिपी-
- टमाटर
- बैंगन
- आलू (ऑप्शनल)
- लहसुन की कली
- प्याज
- हरी मिर्च
- नमक
- तेल
Healthy Heart Diet: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं? जानिए बेस्ट ऑप्शन
चोखा बनाने का तरीका-
सबसे पहले टमाटर और बैंगन को भून लें. आप आलू डालना चाहते हैं तो उसे भी उबाल लें. अब सभी को छिल कर अच्छे से मैश करें. उसमें मिर्च, प्याज और लहसुन बारीक काट कर डालें. अब नमक और तेल डालें और सभी को एक साथ अच्छे से मिला लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं