विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2025

आज डिनर में क्या बनाऊं: राजनीति के साथ-साथ बिहार का खाना भी है मजेदार और गरम, यहां जानें Bihar में खाए जाने वाले व्यंजन

Bihar Famous Food: बिहार के हर नेता का फेवरेट फूड है Bihar में मिलने वाली ये डिश. आज हम आपको बिहार की कुछ ऐसी फेमस डिशेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं.

आज डिनर में क्या बनाऊं: राजनीति के साथ-साथ बिहार का खाना भी है मजेदार और गरम, यहां जानें Bihar में खाए जाने वाले व्यंजन
Bihar Famous Food: बिहार में क्या ज्यादा पकता खाना या राजनीति.

Litti Chokha: बिहार सिर्फ चुनाव के लिए ही नहीं जाना जाता है. बल्कि अपनी बोली, डोली, खेत-खलिहान और रहन-सहन और खाने के लिए जाना जाता है. आपको बता दें कि  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आने वाले हैं. शुक्रवार को आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. जिसके बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे. बिहार में जब भी चुनाव होते हैं देश की नजरे यहां टिकी होती हैं क्योंकि यहां के खाने की तरह यहां की राजनिति भी पकती है. खानपान में बिहार (Bihar) का तो कोई तोड़ ही नहीं है. यहां आपको इतनी वैरायटी मिलेंगी जिनसे आप बोर नहीं हो सकते हैं. आपको बता दें कि सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के हर हिस्से में आपको यहां मिलने वाली डिश मिलेगी.

लिट्टी-चोखा- (बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की खास डिश) (Famous Litti Chokha of Bihar)

लिट्टी गेहूं के आटे से बनाई जाती है, लेकिन इसके अंदर सत्तू (भुने चने का आटा), मसाले, नींबू का रस और अचार जैसी चीजें भरी जाती हैं. लिट्टी को भी तंदूर या ओवन में सेंकते हैं या कभी-कभी लकड़ी के कोयले पर भी पकाया जाता है. चोखा आलू, बैंगन या टमाटर से बनाया है, जिसे मसाले, सरसों का तेल और हरी मिर्च के साथ मिलाया जाता है. लिट्टी-चोखा को भी घी में डुबोकर या ऊपर से डालकर खाया जाता है. लिट्टी के अंदर मसालेदार सत्तू भरा होता है, चोखा के साथ परोसा जाता है. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- इन 7 डिशेज के ब‍िना अधूरी है ब‍िहार में खाने की थाली, जानें बिहार के पॉपुलर फूड्स के बारे में

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार अपने खाने की सादगी और स्वाद के लिए भी जाना जाता है. यहां का हर व्यंजन अपने आप में एक कहानी है. अगर आप भी बिहार के उन 10 पकवानों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Famous Food, Litti Chokha, Bihar Election, Bihar Election Results, Bihar Election Nda, Bihar Election Live Updates, Bihar Vidhan Result 2025, Bihar Chunav Result 2025, 10 Famous Dishes Of Bihar, Famous Dishes Of Bihar, Litti Chicha To Thekua 10 Famous Dishes Of Bihar, Bihar Ki 10 Popular Recipes, Bihar Special Recipes, Bihar Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com