दिल्ली के छोले-भटूरे पूरे देश में मशहूर हैं. जब भी दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स की बात हो तो छोले-भटूरों का जिक्र आना ही है. लेकिन अगर आप दिल्ली में नहीं हैं और अपने घर पर दिल्ली के उन्हीं छोले-भटूरे का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आप घर पर भी इसे बना सकते हैं. कुछ ईजी स्टेप्स के साथ दिल्ली वाले छोले-भटूरे घर पर भी बनाएं जा सकते हैं.
भटूरे बनाने के लिए सामग्री-
- मैदा
- रवा या सूजी
- दही
- नमक
- बेकिंग सोडा
- तेल
भटूरे बनाने का तरीका-
भटूरे तैयार करने के लिए परात में मैदे के साथ सूजी को अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें इसमें नमक, दही, तेल और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं. अब गुनगुने पानी के साथ इसे नरम गूंद लें. अब मैदे को सूती कपड़े से ढक कर दो-तीन घंटे के लिए रख दें.
Hara Chana Sabji: कुछ हटकर और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इस यूनिक सब्जी को जरूरी करें ट्राई
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद इस मैदे से छोटी-छोटी लोई निकालें और इसके गोल या ओवल शेप में बेल लें और कढ़ाई में तेल गर्म कर उसे तल लें. गरमा गरम भटूरे को छोले के साथ सर्व करें.
छोले के लिए सामग्री-

- काबुली चना यानी सफेद चना
- टमाटर का प्यूरी
- हरी मिर्च
- बेकिंग सोडा
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- तेल
- जीरा
- हींग
- अनार दाना
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला
- हल्दी
- नमक
- हरा धनिया
छोले बनाने का तरीका-
- सफेद चने को रात भर भिगो कर रख दें.
- सुबह छोले बनाने की तैयारी करें तो सबसे पहले कुकर में छोले को डाल कर उबाल लें.
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें. इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर भूनें.
- अब टमाटर की प्यूरी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- टमाटर जब तेल छोड़ने लगे तब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया के साथ दूसरे मसाले डाल कर मिलाएं.
- मसालों को अच्छी तरह भूनें. मसाले भून कर तैयार हो जाएं तो इसमें चने डाल दें और कुछ देर मिक्स करने के बाद पानी डाल दें और उबाल आने दें.
- छोले में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और धनिया पत्ते से सजा कर भटूरे के साथ सर्व करें. आपको बिल्कुल दिल्ली वाले छोल-भटूरे का टेस्ट मिलेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं