विज्ञापन

कचरा नहीं, बड़े काम की चीज हैं भुट्टे के छिलके, ये 4 हैक्स जान लेंगे तो कभी नहीं फेंकेंगे

भुट्टे खाने के बाद छिलकों का क्या करें? ये स्मार्ट किचन हैक्स जान हो जाएंगे हैरान.

कचरा नहीं, बड़े काम की चीज हैं भुट्टे के छिलके, ये 4 हैक्स जान लेंगे तो कभी नहीं फेंकेंगे
भुट्टे के छिलके का इस्तेमाल.
Copilot

गरमा-गरम भुट्टा खाने का मजा ही अलग होता है. नींबू, काला नमक और लाल मिर्च मसाला लगाकर भुट्टा खाना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन, भुट्टा खाने के बाद जो ढेरों छिलके बच जाते हैं, उनका हम क्या करते हैं? हममें से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ये तो बेकार कचरा है और उठाकर सीधे कूड़ेदान में डाल देते हैं. ​अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब से अपनी इस आदत को बदल लीजिए. जी हां, भुट्टे के हरे-हरे छिलके जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वे असल में किसी वरदान से कम नहीं हैं. आज हम आपको ऐसे कमाल के और एकदम आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इन छिलकों का इस्तेमाल अपने किचन के कामों में आसानी से कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि भुट्टे के छिलकों को कैसे स्मार्टली इस्तेमाल किया जा सकता है.

भुट्टे के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल-

​1. गरम चीजें उठाने- 

​कई बार किचन में काम करते वक्त अचानक से कोई भारी या बहुत गर्म बर्तन पकड़ना पड़ जाता है, और उस वक्त भुट्टे के साफ और मजबूत छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक नेचुरल और मजबूत पैड की तरह काम करता है. इसकी मदद से आप आसानी से गर्म भगोना या तवा पकड़ सकते हैं, बिना हाथ जलाए.

​2. रोटियों को सॉफ्ट और फ्रेश रखने-

​अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटियां या परांठे लंबे समय तक डिब्बे में सॉफ्ट और फ्रेश रहें, तो यह नुस्खा आपके बहुत काम आएगा. जब आप कैसरोल में रोटियां रखें, तो उसके नीचे भुट्टे के कुछ साफ और ताजे छिलके बिछा दें. इसके ऊपर सूती कपड़ा रखकर रोटियां रखें. छिलकों में मौजूद नमी रोटियों को सूखने नहीं देती और वे घंटो तक एकदम सॉफ्ट बनी रहती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. कुकिंग में स्मोकी फ्लेवर- 

​क्या आप रेस्टोरेंट जैसी स्मोकी खुशबू और स्वाद अपने घर के खानों में चाहते हैं? इसके लिए भुट्टे के सूखे हुए छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. जब आप कोई दाल, ग्रेवी वाली सब्जी या दाल-बाटी बना रहे हों, तो कोयले के साथ भुट्टे के कुछ सूखे छिलके और हल्का सा घी डालकर स्मोक दें. इससे खाने में एक बहुत ही सोंधी और बेहतरीन खुशबू आती है, जो खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है.

​4. बर्तनों को साफ करने- 

​किचन में कई बार लोहे की कढ़ाई या मिट्टी के बर्तन जल जाते हैं या उनमें जिद्दी चिकनाई जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए स्टील के जूने की जगह भुट्टे के छिलकों का इस्तेमाल करके देखें. छिलकों का टेक्सचर थोड़ा खुरदरा होता है, जो बर्तनों पर जमे जिद्दी दागों और तेल को आसानी से रगड़कर बाहर निकाल देता है. इससे बर्तन की चमक भी बनी रहती है और उस पर स्क्रैच भी नहीं आते.

ये भी पढ़ें- आटे में गूंथ दें ये एक हरी चीज, फिर बनाएं हेल्दी सॉफ्ट हरा-भरा पराठा, उंगलिया चाटते रह जाएंगे खाने वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhutte Ke Chilke Ka Upyog, Bhutte Ke Chilke Ke Guldaste, Corn Husk Flowers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com