विज्ञापन

तवे पर रोटी जल जाती है तो क्या करें? इस एक ट्रिक से कभी नहीं जलेगी रोटी, हर बार बनेगी फूली-फूली और नरम

यहां हम आपको एक आसान सा नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी रोटियों को तवे पर जलने से बचा सकते हैं. ये नुस्खा नेहा क्लासिक किचन नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

तवे पर रोटी जल जाती है तो क्या करें? इस एक ट्रिक से कभी नहीं जलेगी रोटी, हर बार बनेगी फूली-फूली और नरम
तवे पर बार-बार जल जाती है रोटी? जानें क्या करें
(Photo Credit: YouTube)

भारतीय घरों में लगभग रोज ही रोटी बनाई और खाई जाती है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी रोटी हमेशा तवे पर चिपक जाती है या बनाते हुए रोटी तवे पर ही जल जाती है. ऐसे में रोटी न तो फूलती है और न ही इसका स्वाद अच्छा लगता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक आसान सा नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी रोटियों को इस तरह तवे पर जलने से बचा सकते हैं. ये नुस्खा नेहा क्लासिक किचन नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

तवे पर क्यों जल जाती हैं रोटी?

दरअसल, जब तवा जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो इसपर आटा चिपकने लगता है और इसी वजह से रोटी जल जाती है.  रोटी तवे पर रखते ही जल्दी सिकने लगती है और उस पर काले निशान पड़ जाते हैं. इसलिए कोशिश करें कि रोटी बनाते हुए तवा जरूरत से ज्यादा गर्म न हो. 

रोटी को जलने से बचाने के लिए करें ये काम 

वहीं, अगर आपका तवा बहुत ज्यादा गर्म हो गया है और उस पर रोटियां जल रही हैं, तो आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए-

  • सबसे पहले तवे को गैस से उतार लें. 
  • अब, गर्म तवे पर थोड़ा सा नमक डालें. 
  • इसके बाद किसी सूखे कपड़े या किचन टिश्यू की मदद से सावधानीपूर्वक नमक को पूरे तवे पर फैला लें.
  • ध्यान रखें कि तवा बहुत गर्म हो सकता है, ऐसे में नमक डालते समय भी सावधानी बरतें. गर्म तवे पर नमक डालने से कई बार नमक चटने लगता है, इसलिए तवे से मुंह को दूर रखें. 
  • थोड़ी देर नमक को तवे पर घुमाने के बाद हटा दें. अब, आप इसपर रोटी बना सकते हैं. ऐसा करने से रोटी तवे पर चिपकेगी या जलेगी नहीं.
इन बातों का भी रखें ध्यान

रोटी बनाते समय तवे को बहुत ज्यादा गर्म न होने दें. लगातार रोटियां बनाने के बीच जरूरत पड़ने पर गैस की आंच को कम कर दें. साथ ही तवे पर आटा जमा न होने दें. इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप हमेशा नरम और फूली-फूली रोटी बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- घर पर पहाड़ी नमक कैसे बनाएं? जानें पिस्यु लूण बनाने की आसान रेसिपी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roti, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com