विज्ञापन

चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

आप घर पर भी आसानी से कुछ घरेलू चीजों से साबुन बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं?

चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका
चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं?

साबुन का इस्तेमाल हर कोई रोज ही करता है. आजकल बाजार में कई तरह के साबुन मिलते हैं, लेकिन आप घर पर भी आसानी से कुछ घरेलू चीजों से साबुन बना सकते हैं. इससे आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा और आपको घर पर ही नेचुरल साबुन मिल जाएगा, जो स्किन के लिए भी अच्छा होता है. यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि रसोई में मौजूद चावल, आलू और एलोवेरा जैसी चीजों से आप घर पर एक साबुन बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं?

चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं?

पूनम देवनानी ने अपनी वीडियो में बताया कि इस DIY साबुन को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए एक पीस अपना पसंदीदा साबुन, 4-5 चम्मच चावल, एक आलू, दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो विटामिन ई कैप्सूल लें. इसके साथ ही अपनी पसंद के अनुसार ग्लिसरीन या क्रीम बेस वाला साबुन इस्तेमाल करें.

चावल के आटे का साबुन बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद किसी साफ कपड़े पर फैलाकर पंखे के नीचे सुखा दें. चावल सूखने के बाद इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. अब एक आलू को छीलकर साफ पानी से धो लें. इसे बारीक कद्दूकस कर लें और कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें. इसके बाद एक बर्तन में एलोवेरा जेल लें. इसमें आलू का रस और दो विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

इस तरह बनाएं घर पर साबुन

अब अपने पसंदीदा साबुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे डबल बॉयलर की मदद से गर्म करके पिघला लें. इसके बाद गैस बंद कर दें. पिघले हुए साबुन में तैयार पेस्ट और दो बड़े चम्मच चावल का पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब इसे साबुन के सांचे या पेपर कप में डालकर 3-4 घंटे के लिए जमने दें. साबुन जमने के बाद इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soap, Homemade Soap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com