विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2020

Benefits Of Flaxseed: अलसी के बीज के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, जानें ये 4 अदभुत लाभ

Benefits Of Flaxseed: अलसी के बीज में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिगनन समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.

Benefits Of Flaxseed: अलसी के बीज के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, जानें ये 4 अदभुत लाभ
Benefits Of Flaxseed: अलसी के बीज आसानी से बाजार में मिल जाते हैं.
  • अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है.
  • वजन घटाने के लिए भी अलसी के बीज काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
  • अलसी के बीज आसानी से बाजार में मिल जाते हैं.

Benefits Of Flaxseed: अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते है. हम अलसी के बीज का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से कर रहे हैं. आज पूरे विश्व में इसे खाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि सेहत के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. इसमें विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिगनन समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आलसी आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है. बाजारों में मिलने वाले अलसी के बीज पीले और भूरे रंग के होते हैं. अलसी के बीज साबुत, पिसा हुआ, तेल समेत अलग-अलग रूप में बाजार में उपलब्ध है. लेकिन सबसे अच्छी बात अलसी के बीज में ये है कि आप इसे किसी भी रूप में इस्तेमाल करें, ये हर रूप में फायदेमंद होती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं. अलसी के फायदों के बारे में.

अलसी के बीज इस्तेमाल करने के फायदेः (Health Benefits Of Flaxseeds)

1. कोलेस्ट्रॉलः

62ooj5j

अलसी में माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है. अलसी में ओमेगा एसिड पाए जाते हैं. जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने का काम कर सकते हैं. 

2. हार्टः

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. जो हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. अलसी के सेवन से हार्ट बीट नॉर्मल रहता है. हार्ट को हेल्दी रखने से साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है.

3. वेट-लॉसः

वजन घटाने के लिए भी अलसी के बीज काफी फायदेमंद माने जाते हैं. अलसी के बीज खाने से वजन कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा यह ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को मेंटेन रखने का काम कर सकता है.

4. पीरियड्सः

माना जाता है कि जो महिलाएं अलसी के बीज का सेवन करती हैं. उन्हें पीरियड्स में गड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ता है. अलसी के बीज का सेवन करने से हार्मोन असंतुलन में सुधार किया जा सकता है.  

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Blood Pressure Diet: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Benefits Of Turmeric Oil: स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी है हल्दी का तेल, जानें ये 5 लाभ

Karwa Chauth Vrat 2020: आज है करवा चौथ, जानें चंद्रोदय समय, पूजन सामग्री और बनाएं ये स्वीट रेसिपी

Study: जानें एक्सपर्ट्स की राय कोरोनावायरस से लड़ने में क्यों मददगार हैं विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर सरगी के लिए बनाएं ये स्पेशल फेनी स्वीट डिश, यहां जानें रेसिपी

सर्दियों के मौसम में ज्यादा मूंगफली खाना भी ठीक नहीं, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flaxseed Benefits, Flaxseed For Diabetes, Flaxseed For Blood Sugar Control, Flaxseed Health Benefits, Flaxseed Nutrition, Flaxseed Oil For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com