विज्ञापन

गेहूं की रोटी की जगह खाएं इन अनाज से बनी रोटी, स्वाद के साथ दिल भी रहेगा दुरुस्त

Roti For Heart Health: आज के समय में भारत में हार्ट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और इसका मुख्य कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान. अगर आप भी अपने दिल को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो गेहूं की जगह इन अनाज से बनी रोटी का करें सेवन.

गेहूं की रोटी की जगह खाएं इन अनाज से बनी रोटी, स्वाद के साथ दिल भी रहेगा दुरुस्त
Roti For Heart Health: दिल को सेहतमंद रखने के लिए कौन सी रोटी खाएं.

Which Roti Best For Heart Health: रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. हर इंडियन लंच से लेकर डिनर तक में रोटी खाना पसंद करता है. आमतौर पर भारत में सबसे ज्यादा गेहूं की रोटी बनाई और खाई जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ अनाज ऐसे भी हैं जिन्हें दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आज के समय में भारत में हार्ट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और इसका मुख्य कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान. तो अगर आप भी अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो गेहूं की रोटी की जगह इन 3 अनाज से बनी रोटियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दिल को सेहतमंद रखने के लिए कौन सी रोटी खाएं- (Which roti should you eat to keep your heart healthy)

1. बाजरे की रोटी- (Bajre ki roti)

बाजरा एक मोटा अनाज है. इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बाजरे में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. 

कैसे बनाएं- बाजरे की रोटी बनाने के लिए आपको बाजरे के आटे को गुनगुने पानी में गूंथ लेना है. फिर इसे कुछ देर के लिए रेस्ट दें और उसके बाद रेगुलर रोटी की तरह बेल कर सेंक लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. बादाम की रोटी- (Badam ki roti)

सिर्फ बादाम ही नहीं बल्कि, इसकी रोटी भी सेहत के लिए कमाल मानी जाती है. बादाम के आटे में कुछ ऐसे फैट पाए जाते है, जो दिल को दुरुस्त रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार हैं. 

कैसे बनाएं- बादाम के आटे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आपको बादाम का आटा लेना है. इसे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. अब इससे रोटी बनाकर सेंक लें.

3. अलसी की रोटी- (Alsi ki roti)

अलसी के बीज को पोषण का खजाना कहा जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आप दिल को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आप अलसी की रोटी बना सकते हैं. इसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं, जो हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के मददगार साबित हो सकते हैं. 

कैसे बनाएं- अलसी के बीज की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप अलसी के बीज को धीमी आंच में भून लें और उसके बाद उसे ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लें. अलसी के बीजों के पाउडर में थोड़ा आटा मिलाएं और पानी डालकर गूंथ लें. फिर रेगुलर रोटी की तरह बनाकर सेंक लें.

ये भी पढ़ें- खून की कमी को दूर करने के लिए दूध के साथ का लें ये देसी चीज, कमजोरी भी नहीं होगी महसूस

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra Almond And Flaxseeds Roti Best For Heart Health, Kaun Si Roti Khaye, Which Roti Best For Heart Health, Almond Roti Benefits, Bajra Roti Khane Ke Fayde, Flaxseeds Roti Ke Fayde, Healthy Atta For Roti, Healthy Diet For Heart, Heart Healthy Diet, Heart Healthy Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com