- आटे में सब्जियां या अन्य चीजें शामिल कर उन्हें हेल्दी बनाया जाता है.
- बेसन की रोटी बनाना काफी आसान है.
- इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चीजें डाल सकते हैं.
रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, हमारी थाली तभी पूरी मानी जाती है जब दाल, चावल और सब्जी के साथ उसमें रोटी शामिल हो. आमतौर पर हम सबसे ज्यादा गेंहू के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में गौर करें तो हम अलग-अलग अनाज से बनी रोटी भी देखने को मिलती है. जिसमें मक्की की रोटी और बाजरे की रोटी शामिल हैं. इसके अलावा कई बार इन्हीं आटे में सब्जियां या अन्य चीजें शामिल कर उन्हें हेल्दी और वेट मैनेजमेंट के अनूकुल भी बनाया जाता है, जो खाने में भी काफी लाजवाब लगती है. अपने इस रोटी विशेष आर्टिकल में आज हमने आप सबके साथ बेसन रोटी की रेसिपी शेयर करने में बारे में सोचा.

यहां जानें शकरकंदी के फायदे और डाइट में शामिल करने के तरीके
Benefits of Besan : बेसन के फायदे:
बेसन हर भारतीय रसोई में मिलने वाली बहुत ही आम सामग्री है, इसका इस्तेमाल कढ़ी, चीला और पकौड़ा बनाने के लिए भी किया जाता है. बेसन गेंहू के आटे का एक अच्छा अल्टरनेटीव है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है. साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिसकी वजह से आपको जल्दी भूख का एहसास नहीं होता. इसलिए जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए बेसन की रोटी अच्छा विकल्प हो सकती है. वहीं जिन लोगों को गेंहू का आटे से एलर्जी (Gluten allergy or Gluten Intolerance) की शिकायत है, वह भी बेसन की रोटी को आहार में शामिल कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि यह रोटी बनाना काफी मुश्किल हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं हैं. बेसन रोटी की रेसिपी जानने के लिए नीचे देखें:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
How to Make Besan Roti : कैसे बनाएं बेसन की रोटी | बेसन रोटी रेसिपी:
बेसन की रोटी बनाना के लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन लें, इसमें नमक, हरा धनिया, अजवाइन, हींग, कुटी लाल मिर्च, कसूरी मेथी, बारीक कटी हरी मिर्च थोड़ा सा तेल डालकर सभी चीजों को मिला लें. आप चाहे तो रोटी में पुदीना और बारीक कटा प्याज भी डाल सकते हैं यह आपकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है.
आटा गूंधने के लिए गुनगुना पानी लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंधकर 10 से 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें. आटे को फिर से मलें और इसकी लोइयां बना लें, अब बेसन लगाकर रोटी को धीरे धीरे बेल कर, गरम तवे पर डालें. अब आप चाहे तो इस पर हल्का सा घी लगाकर भी इसे सेक सकते हैं या फिर बिना घी के भी इसे सेका जा सकता है.
बेसन रोटी को चटनी या सब्जी के साथ पेयर करें और इसका मजा लें.
इन 6 टिप्स के साथ घर पर बनाएं परफेक्ट मूंग दाल का हलवा
डिस्केलेमर: सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं