विज्ञापन

पालघर में 'लव जिहाद' पर बवाल... BJP नेता बोली- लंदन तक जुड़े हैं तार, अब चलेगा बुलडोजर

पालघर के डहाणू में दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले बड़ी बहन और फिर उसकी नाबालिग छोटी बहन को अपने जाल में फंसा लिया था.

पालघर में 'लव जिहाद' पर बवाल... BJP नेता बोली- लंदन तक जुड़े हैं तार, अब चलेगा बुलडोजर
  • पालघर के डहाणू क्षेत्र में दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया है.
  • आरोपी ने पहली बहन के बाद नाबालिग छोटी बहन को भी फंसाकर दोनों को प्रताड़ित किया है और एफआईआर दर्ज हुई है.
  • बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने डहाणू पुलिस स्टेशन का दौरा कर मामले की जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पालघर के डहाणू क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो सगी बहनों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर प्रताड़ित किया गया. आरोप है कि आरोपी ने पहले बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध बनाए और बाद में उसकी नाबालिग छोटी बहन को भी अपने जाल में फंसा लिया. इस मामले में 1 जून को डहाणू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है. बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने शनिवार को डहाणू पुलिस स्टेशन का दौरा कर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने इस घटना को ‘लव जिहाद' से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि आरोपी का घर अवैध पाया जाता है तो उस पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी मांग की कि गुजरात की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी ऐसा कानून लाया जाए, जिसमें अंतरधार्मिक विवाह की जानकारी परिवार को देना अनिवार्य हो.

BJP नेता ने लगाए गंभीर आरोप

चित्रा वाघ ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालघर की कुछ लड़कियों को बहला-फुसलाकर विदेश, खासकर लंदन ले जाया जा रहा है और इस पूरे मामले की जानकारी वह राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को देंगी. वहीं, पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अन्य राज्यों में भी भेजा गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : खान सर की बढ़ सकती है मुश्किलें! ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में नियमों की अनदेखी का आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com