विज्ञापन

झारखंड राज्यसभा चुनावः जेएमएम से बैजनाथ राम उम्मीदवार, दूसरी सीट को लेकर कांग्रेस के साथ उलझन!

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेएमएम ने राज्यसभा के लिए बैजनाथ राम के नाम पर मुहर लगाई है. प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं.

झारखंड राज्यसभा चुनावः जेएमएम से बैजनाथ राम उम्मीदवार, दूसरी सीट को लेकर कांग्रेस के साथ उलझन!
झारखंड में 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. बैजनाथ राम 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने शनिवार (6 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में पार्टी के उम्मीदवार की जानकारी दी. प्रदेश में 2 सीटों के लिए चुनाव होंगे. जबकि कांग्रेस ने यहां एक सीट पर प्रणव झा के नाम की घोषणा कर दी है. हालांकि, अभी तक दूसरी सीट को लेकर महागठबंधन में स्थिति स्पष्ट नहीं है. 

कांग्रेस को 12 अतिरिक्त वोट की जरूरत

दरअसल, जेएमएम के सहयोग के बिना कांग्रेस राज्यसभा सीट नहीं जीत सकती. झामुमो के 34 विधायकों के अलावा कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं. जबकि एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 28 विधायक चाहिए. इस लिहाज से झामुमो का एक उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा. लेकिन कांग्रेस को झामुमो के 6, आरजेडी के 4 और माले के 2 विधायकों के भी वोट चाहिए.

जेएमएम दोनों सीटों पर भेजना चाहती है उम्मीदवार 

झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेजना चाहती थी. जबकि जेएमएम की सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि वह भी सरकार में हिस्सेदारी है. ऐसे में महागठबंधन के बीच पेंच फंसा हुआ है. संभावना जाहिर की जा रही है कि दूसरी सीट के लिए झामुमो उम्मीदवार नहीं उतारेगी. 

बीजेपी के पास महज 4 विधायक कम

जबकि एनडीए के पास 24 विधायक हैं, जिसमें बीजेपी के पास 21 विधायक और आजसू, जेडीयू और एलजेपी(चिराग) के पास एक-एक एमएलए है. जबकि अन्य के रूप में जेएलकेएम के पास एक विधायक है. हालांकि अभी यह नहीं पता कि जयराम महतो किसको वोट करेंगे. इस लिहाज से बीजेपी के पास राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 4 विधायक कम हैं.

यह भी पढ़ेंः लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठी लेकर पहुंचे RJD कार्यकर्ता, Z+ सिक्योरिटी हटाने से नाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Mukti Morcha, JMM, Rajyasabha Election, Rajyasabha Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com