Benefits Of Eating Blanched Almonds: बादाम को सेहत का पावरहाउस कहा जाता है और लोग इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं. कोई इसे भिगोकर खाता है तो कोई भूनकर. लेकिन एक तरीका ऐसा भी है जो अब धीरे-धीरे फेमस हो रहा है और वह है उबले बादाम (Ubale Badam). उबले बादाम को ब्लैंच्ड बादाम (Blanched Badam) कहा जाता है. इस प्रक्रिया में बादाम का छिलका हटाया जाता है जिससे यह खाने में हल्के और पचने में आसान हो जाते हैं. अगर आप कुछ नया और हेल्दी (Healthy) ट्राई करना चाहते हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए अच्छा हो सकता है.
ब्लैंच्ड बादाम क्या होते हैं? (What Is Blanched Almonds)
ब्लैंच्ड बादाम वे होते हैं जिनका छिलका उबालकर निकाल दिया जाता है. छिलका हटने के बाद बादाम का टेक्सचर (Texture) मुलायम हो जाता है और स्वाद भी थोड़ा बदल जाता है. यही कारण है कि इनका इस्तेमाल कई डेजर्ट (Desserts) और हेल्दी रेसिपी में किया जाता है.

बादाम उबालने का आसान तरीका (How To Make Blanched Almonds)
उबले बादाम बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद उसमें बादाम डालकर कुछ मिनट तक रहने दें. फिर बादाम निकालकर ठंडे पानी में डालें. जब यह ठंडे हो जाएं तो हल्के दबाव से उनका छिलका आसानी से निकल जाएगा. इस तरह आपके ब्लैंच्ड बादाम तैयार हो जाते हैं.
उबले बादाम खाने के फायदे (Benefits Of Eating Blanched Almonds)
पाचन के लिए फायदेमंद
छिलका हटाने के बाद बादाम शरीर के लिए ज्यादा आसान हो जाते हैं. यह पेट पर भारी नहीं पड़ते और पोषक तत्व (Nutrients) जल्दी अवशोषित हो जाते हैं. जिन लोगों को कच्चे बादाम खाने से परेशानी होती है, उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़े: उड़द, मूंग ,चना, मसूर और अरहर, कौन सी दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन?
दिल और वजन पर असर
उबले बादाम में हेल्दी फैट्स (Healthy Fats), प्रोटीन (Protein) और जरूरी मिनरल्स (Minerals) मौजूद होते हैं. यह दिल (Heart) की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने में सहायक हो सकते हैं. साथ ही, इन्हें खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे वजन को कंट्रोल (Weight Control) करना आसान हो सकता है.
दिमाग और त्वचा के लिए लाभकारी
इनमें मौजूद विटामिन ई (Vitamin E) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) दिमाग (Brain) को सक्रिय बनाए रखने में मदद करते हैं. यह त्वचा (Skin) को भी अंदर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से स्किन में चमक आ सकती है.
उबले बादाम फायदेमंद जरूर हैं लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. रोजाना 5 से 7 बादाम पर्याप्त होते हैं. संतुलित मात्रा में खाने से ही इसके सभी लाभ मिल सकते हैं.
Watch Video: अस्थमा क्या है, किसे होता है और इसके कारण क्या हैं? यहां डॉक्टर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं