विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, सूर्यवंशी तीनों टीमों में

जहां तीनों ही टीमों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, तो वहीं चयन समिति ने घोषित तीनों ही टीमों में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, सूर्यवंशी तीनों टीमों में
अब भारतीय टी20 फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर युग शुरू होगा
source: social media

पिछले दिनों से चली आ रही चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को नया भारतीय टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया, तो वहीं भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी तीनों ही टीमों में शामिल किया गया है. वहीं, तीनों ही टीमों में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जगह बनाने में नाकाम रहे है, तो आयरलैंड और इंग्लैंड  दौरे के लिए इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को जगह मिली है. आप सबसे पहले जान  लें कि अलग-अलग दौरे के लिए भारतीय टीम क्या हैं: 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन,क्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह,  संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और वैभव सूर्यवंशी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com