विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए रोज सुबह खाली पेट पी लें ये लाल रंग का ड्रिंक्स

Beetroot Juice Benefits: मोटापा लिवर की बीमारियों का एक अहम कारण है. इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को कंट्रोल करें.

लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए रोज सुबह खाली पेट पी लें ये लाल रंग का ड्रिंक्स
Beetroot Juice Benefits: लिवर को हेल्दी कैसे रखें.

Beetroot Juice For Liver: लिवर हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है, जो टॉक्सिन्स को निकालने, पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने का काम करता है. आज के समय में लिवर खराब होने की समस्या काफी देखी जा सकती है. आपको बता दें कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड, ज्यादा शराब का सेवन और प्रदूषण भी लिवर में टॉक्सिन जमा होने का कारण हैं. समय रहते अगर इसपे ध्यान न दिया जाए तो लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. अगर आप भी अपने लिवर को जवां हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इस लाल रंग के जूस का सेवन कर सकते हैं. 

चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जिसे गुणों का भंडार कहा जाता है. चुकंदर को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं जैसे, इसकी सब्जी बना सकते हैं, हलवा बना सकते हैं, पराठा बना सकते हैं, सलाद बना सकते है, रायता बना सकते हैं या जूस. रोजाना इसका जूस पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. चुकंदर में फोलेट, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और विटामिन सी भी पाया जाता है. 

ये भी पढ़ें- बिना दवाई कंट्रोल हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, बस डाइट में इन चीजों को करें शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

क्या चुकंदर का जूस लिवर को साफ करता है- (Does Beetroot Juice Clean  Liver)

चुकंदर का जूस लिवर के लिए फायदेमंद होता है और इसे लिवर को साफ करने में मदद करने वाला माना जाता है. चुकंदर में बिटाइन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को सुधारने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. इस जूस का रोजाना सेवन कर लिवर के कार्य को बेहतर बनाने और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. 

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beetroot Juice To Clean Liver, Liver Ki Safai Kaise Kare, Liver Cleaning Home Remedy, Liver Ko Kaise Saaf Kare, Liver Detox, How To Clean Liver, Liver Ki Gandagi Kaise Saaf Kare, How To Clean Liver Dirt, Liver Health, How To Increase Liver Capacity, Natural Liver Cleanse, Liver Detox Drink, Liver Purification, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com