विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

बिना दवाई कंट्रोल हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, बस डाइट में इन चीजों को करें शामिल

Home Remedies For Cholesterol: किचन में मौजूद इन चीजों के सेवन से कंट्रोल कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल. आयुर्वेद में इनको हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद माना गया है.

बिना दवाई कंट्रोल हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, बस डाइट में इन चीजों को करें शामिल
Cholesterol Control Remedies: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कैसे करें.

Cholesterol Lowering Home Remedies: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है. इसकी एक वजह खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान भी है. डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल के लिए दवा देते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आपको बता दें कि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल नसों में मोम की तरह जमने लगता है, जिससे हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप दवाइयों की जगह घरेलू उपाय से इसे कम करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं.

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies To Control Cholesterol

1. लहसुन-

रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक तत्व होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद कर सकता है. 

ये भी पढ़ें- Peaches And Apricots: पीच और एप्रीकोट में क्या फर्क है, जानिए कौन सा फल आपके लिए बेहतर है

Latest and Breaking News on NDTV

2. मेथी-

किचन में मौजूद मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हो सकते हैं. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.

3. हल्दी-

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.

4. नींबू-

गर्मियों के मौसम में नींबू का खूब इस्तेमाल किया जाता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं. इसे आप गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Cholesterol Control Naturally Remedies Without Medicine, Tips To Remove Stuck Wax From Veins, Cholesterol Kam Karne Ka Upaye, Cholesterol Kam Kaise Kare, Cholesterol Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com