विज्ञापन

रात की बची बासी रोटी से 10 मिनट में बनाएं स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स, बच्चे मैगी-चाउमीन भूलकर चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

क्या आप भी रात की बची हुई रोटी को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो इस नाश्ते को एक बार जरूर करें ट्राई.

रात की बची बासी रोटी से 10 मिनट में बनाएं स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स, बच्चे मैगी-चाउमीन भूलकर चट कर जाएंगे पूरी प्लेट
रात की बची रोटी से क्या बनाएं.
NDTV

भारतीय घरों में अक्सर हर रात के खाने के बाद दो-चार रोटियां बच ही जाती हैं. सुबह उठकर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इन बासी रोटियों का क्या किया जाए. फेंकने का तो मन किसी का नहीं करता, क्योंकि खाना बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है, और दोबारा खाना घर का कोई भी इंसान पसंद नहीं करता है. अगर आपके घर के बच्चे और बड़े भी रात की बची हुई रोटी देखकर दूर भागने लगते हैं. तो आप इस नाश्ते को एक बार जरूर करें ट्राई. 

रात  की बची हुई रोटियों से स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन बना सकते हैं. गेहूं के आटे को पोषण का खजाना कहा जाता है. 

रोटी नूडल्स बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए?

  • 3 से 4 बची हुई रोटियां 
  • 1 बड़ा चम्मच तेल 
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट 
  • 1/4 कप बारीक लंबा कटा हुआ प्याज
  • 1/4 कप पतली लंबी कटी हुई शिमला मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच शेजवान चटनी या शेजवान सॉस 
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट नूडल मसाला 
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया

रोटी से नूडल्स काटने का सबसे आसान तरीका-

  1. सबसे पहले 2-3 रोटियों को एक के ऊपर एक सीधा रखें.
  2. अब इन्हें नीचे से ऊपर की तरफ टाइट रोल कर लें. 
  3. अब इस रोल को चॉपिंग बोर्ड पर रखें.
  4. चाकू या किचन कैंची की मदद से इसके पतले-पतले छल्ले काटते जाएं, जैसे नूडल्स के पतले तार होते हैं.
  5. कट जाने के बाद अपनी उंगलियों से इन छल्लों को खोल लें. 
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं बासी रोटी की चाउमीन- 

  1. सबसे पहले गैस पर एक चौड़े तले की कड़ाही या लोहे का पैन रखें. चाइनीज खाना हमेशा तेज आंच पर बनता है, इसलिए गैस की फ्लेम को मीडियम से हाई पर ही रखें. कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर अच्छे से गरम होने दें.
  2. तेल गरम हो जाए, उसमें अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें. इसे सिर्फ 20 से 30 सेकंड तक तेज आंच पर भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए और बढ़िया खुशबू आने लगे. ध्यान रहे, लहसुन को जलाना नहीं है.
  3. अब कड़ाही में लंबा कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. इन्हें लगातार चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक तेज आंच पर भूनें. 
  4. हमें सब्जियों को पूरी तरह से गलाना नहीं है, उनका क्रंच यानी कुरकुरापन बना रहना चाहिए. चाइनीज नूडल्स में सब्जियों का क्रंची स्वाद ही सबसे अच्छा लगता है.
  5. सब्जियों के हल्का भुनते ही आंच को धीमा करें. अब इसमें 2 चम्मच शेजवान चटनी, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच इंस्टेंट नूडल मसाला डालें.
  6. थोड़ा सा नमक छिड़कें. याद रखें कि शेजवान सॉस और नूडल मसाले में पहले से नमक होता है, इसलिए नमक बहुत संभालकर डालें. 
  7. सारे मसालों और सॉस को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें. अगर मसाला थोड़ा सूखा लगे, तो सिर्फ 1 चम्मच पानी के छींटे मार सकते हैं.
  8. अब जो रोटियों के लंबे लच्छे आपने काट कर रखे थे, उन्हें कड़ाही में डाल दें. दो चम्मच या चिमटे की मदद से रोटी के लच्छों को मसालों के साथ हल्के हाथों से टॉस करें. 
  9. हर एक स्ट्रिप पर मसालों की अच्छी कोटिंग हो जाए. इसे तेज आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि रोटियां मसाले का पूरा फ्लेवर सोख लें और हल्की सी क्रिस्पी भी हो जाएं.
  10. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. अगर आपको खट्टा स्वाद पसंद है, तो आधा चम्मच नींबू का रस या कुछ बूंदें सिरका भी डाल सकते हैं. आपकी लाजवाब स्ट्रीट स्टाइल रोटी नूडल्स बिल्कुल तैयार है.

ये भी पढ़ें- किन लोगों को करना चाहिए ओट्स, जौ और ब्राउन ब्रेड का सेवन, जानें सही मात्रा और बड़े फायदे

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Roti, Leftover Roti Benefits, Leftover Roti Hack, Leftover Roti Noodles, Basi Roti Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com