विज्ञापन

रात की बची हुई रोटी से क्या बनाएं? खाकर सब पूछेंगे कैसे बनाया

रात की बची हुई रोटी को बेकार समझ कर फेंके नहीं बल्कि, बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी नाश्ता.

रात की बची हुई रोटी से क्या बनाएं? खाकर सब पूछेंगे कैसे बनाया
सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें टेस्टी नाश्ता.
Copilot

भारतीय घरों में हर दिन रोटी बनती है लंच से लेकर डिनर तक में ज्यादातर लोग रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर रात में रोटी ज्यादा बन जाती हैं और वो बच जाती है. रात की बची हुई रोटी देख कर सवाल यह उठता है कि इस रोटी का क्या करें? कुछ लोग इसे ऐसे ही खा लेते हैं, क्योंकि अगले दिन घर का कोई भी व्यक्ति इसे खाना पसंद नहीं करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी समझदारी और किचन में मौजूद मसालों के साथ आप इस बची हुई रोटी से टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रेसिपी.

रात की बची रोटी से क्या बनाएं-

1. रोटी के नूडल्स- 

रात की बची हुई रोटियों को मोड़कर बारीक-बारीक पतली पट्टियों में काट लें, ताकि ये नूडल्स जैसी दिखें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालकर तेज आंच पर भूनें. इसमें थोड़ा सा सोया सॉस, टोमैटो सॉस और शेजवान सॉस मिलाएं. अब कटी हुई रोटी की पट्टियां डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. 2 मिनट तक चलाएं आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी रोटी नूडल्स बनकर तैयार हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. रोटी चाट-

रोटी चाट बनाने के लिए रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी डालकर इन टुकड़ों को एकदम कुरकुरा होने तक फ्राई या शैलो फ्राई कर लें. अब इन क्रिस्पी टुकड़ों को एक बाउल में निकालें. ऊपर से उबले आलू, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, थोड़ा सा दही और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. ऊपर से थोड़ा सा सेव या भुजिया छिड़कें. आपकी रोटी चाट मिनटों में तैयार है.

3. रोटी रोल- 

रोटी रोल बनाने के लिए एक तवे पर बची हुई रोटी को हल्का सा गर्म कर लें. रोटी पर थोड़ी सी मियोनीज और शेजवान चटनी लगाएं. इसके ऊपर लंबे कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, उबले हुए पनीर के टुकड़े या बची हुई सूखी सब्जी रखें. ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और रोटी को रोल कर लें. इसे बटर में तवे पर थोड़ा सा कुरकुरा कर लें. आपका टेस्टी और क्विक रोल तैयार है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 रुपये का समोसा? 22 साल से एक ही कीमत पर बिक रहा है यह स्ट्रीट फूड, जानें घर पर कैसे करें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bachi Hui Roti Se Kya Banayein, Basi Roti, Basi Roti Ke Fayade, Leftover Roti Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com