यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की दिक्कतें लेकर आता है और जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है वो इनकी चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में खुद को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए जाएं. यहां हम आपको 7 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती हैं. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 7 चीजें.
बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए | Foods To Avoid In Rainy Season
हरी पत्तेदार सब्जियों को करें अवॉइड
बारिश के मौसम में हरी सब्जियों की पत्तियों पर मॉइश्चर और उमस के कारण पत्तियों पर कई रोगाणु पनप सकते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में खासतौर पर फूल गोभी, पत्ता गोभी और पालक जैसी हरी सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए.
ऑइली फूड न खाएं
इस मौसम में फास्ट फूड और ऑइली फूड खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती है. दरअसल बरसात के मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है जिसके चलते पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
दही से दूरी बनाएं
मानसून सीजन में दही का रोजाना सेवन करने से बचना चाहिए. बरसात के मौसम में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकता है, जिसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
सी-फूड न खाएं
बारिश का मौसम समुद्री जीवों और मछलियों के लिए प्रजनन का समय होता है. ऐसे में मछली के सेवन से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.
कटे हुए फल और सलाद से दूरी बनाएं
काफी देर तक खुले में रखे हुए कटे फल और सलाद जल्दी खराब हो सकते हैं. नमी वाले मौसम में इनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इसलिए हमेशा ताजे फल खाएं और काटने के तुरंत बाद उनका सेवन करें.
इसे भी पढ़ें: Sawan Fasting Foods Ranked: मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में कौन सा है सबसे हेल्दी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं