Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को 10 रुपये वाली बिंदी का पैकेट गिफ्ट करने की बात कहता नजर आ रहा है. वो कहता है, 'कुछ लोग सोच रहे होंगे कि इससे क्या ही हो जाएगा? लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि लड़कियों को छोटे-छोटे एफर्ट्स भी बहुत पसंद आते हैं. कई बार ये चीजें उन्हें इतनी खुशी दे जाती हैं, जितना कोई महंगा गिफ्ट ना दे पाए.'
'तुमने अपने चेहरे का क्या हाल बना रखा है'
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को पास बुलाता है और कहता है- मैं तुम्हारे लिए कुछ लेकर आया हूं. यह सुनकर वो बहुत खुश हो जाती है. लेकिन वो सीधे-सीधे गिफ्ट नहीं देता. पहले वो उससे पूछता है कि तुमने अपने चेहरे का क्या हाल कर रखा है. यह सुनकर लड़की कहती है कि मेरे पास स्किन केयर नहीं है. फिर लड़का कहता है कि वो भी आ जाएगा. लेकिन मैं उसके बिना भी तुम्हारे चेहरे पर चमक ले आऊंगा.
बिंदी पाकर ग्राउंड पर लोटपोट हुई गर्लफ्रेंड
इसके बाद युवक बिंदी का पैकेट लड़की को देता है, जिसे देखते ही वो मुस्कुराने लगती है और ग्राउंड पर लोटपोट होकर अपनी खुशी का इजहार करने लगती है. कुछ देर हंसने के बाद लड़का अपनी प्रेमिका को उठाता है और सीधा बैठाकर उसके माथे पर बिंदी लगाता है. इसके बाद लड़की फिर हंसने लगती है तो लड़का कहता है कि अब लग रही है ना प्यारी. यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और वे जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
A boy who wasn't financially well-off bought just a ₹10 packet of bindis for his girlfriend. When he told her that he had brought a gift for her, she got excited, thinking it would be something big. But when he showed her that he had brought a simple packet of bindis worth just ₹10, she became even more emotional and happy. And when the boy put the bindi on his girlfriend's forehead with his own hands, she couldn't believe it. She became very emotional and happy, started blushing, and hid her face. For loyal and genuine girls, money and expensive gifts don't matter. What matters is the love and thought behind the gesture. For them, even a ₹10 gift can be worth more than a gift costing lakhs. So always choose a partner who finds even the smallest thing you bring for them special, rather than someone who is always demanding expensive things from you.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) October 6, 2026
वीडियो देखकर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सैफ्रन चार्जर्स नाम के से बने एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'ब्रो वॉन इन लाइफ'.
दूसरे यूजर ने लिखा, 'तेरी वाली अलग है यार.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ओह...भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें. आपका प्यार ऐसा ही बना रहे. यह वीडियो सच में बहुत प्यारा है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'देवी जी भाव देखती हैं, कीमत नहीं.'
यह भी पढ़ें | ऑस्ट्रेलिया छोड़ 1 करोड़ की कार के साथ भारत लौटा NRI कपल, कहा- 'यहीं बसेंगे'
यह भी पढ़ें | पहाड़ों में घर बनाने का कितना खर्च आता है? होमस्टे चलाने वाले शख्स ने बताई 1 BHK की लागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं